नीमच विधानसभा क्षेत्र के भोपालगंज में सड़क निर्माण कार्य की बड़ी सौगात
विकास की राह, हर गांव तक: मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के अंतर्गत सड़क स्वीकृत

नीमच विधानसभा क्षेत्र के भोपालगंज में सड़क निर्माण कार्य की बड़ी सौगात
विकास की राह, हर गांव तक: मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के अंतर्गत सड़क स्वीकृत
नीमच -मध्य प्रदेश शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना के अंतर्गत नीमच विधानसभा क्षेत्र को एक और बड़ी सौगात मिली है। क्षेत्र के नागरिकों की बहुप्रतीक्षित मांग और आवागमन की सुविधा को ध्यान में रखते हुए, ग्रामों की नई आबादी तक बेहतर पहुंच सुनिश्चित करने के लिए सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी दी गई है।
योजना – मुख्यमंत्री मजरा-टोला योजना, क्षेत्र: ग्राम पंचायत पालसोड़ा, मजरा – भोपालगंज (नीमच विधानसभा क्षेत्र) कार्य का नाम नीमच झाड़ा रोड से भोपालगंज, सड़क की लंबाई: 1.000 किमी,स्वीकृत लागत: 79.04 लाख रुपये ।
क्षेत्र में हर्ष की लहर, जताया आभार -इस महत्वपूर्ण सड़क निर्माण कार्य के स्वीकृत होने पर भोपालगंज एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में अत्यधिक हर्ष और उत्साह का वातावरण है। नई आबादी तक सुगम आवागमन की सुविधा मिलने से स्थानीय रहवासियों का जीवन आसान होगा।क्षेत्रवासियों ने इस ऐतिहासिक सौगात के लिए लोकप्रिय विधायक श्री दिलीप सिंह परिहार एवं ग्राम पंचायत सरपंच प्रतिनिधि श्री रामनारायण (गुड्डू) जाट के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

