सीतामऊ थाना क्षेत्र से हुई लापता युवतियो को वापस लाने हेतु शिवसेना UBT का सीतामऊ थाने के बहार जोरदार प्रदर्शन

सीतामऊ थाना क्षेत्र से हुई लापता युवतियो को वापस लाने हेतु शिवसेना UBT का सीतामऊ थाने के बहार जोरदार प्रदर्शन
सीतामऊ -नगर की दिशा विश्वकर्मा घर से 31 दिनांक को कॉलेज का कहकर लापता हुई एवं उसके पूर्व 18 जुलाई को सीतामऊ थाना क्षेत्र के गांव मामट खेड़ा की भारती गुर्जर नामक लड़की लापता हुई थी
सीतामऊ थाना पुलिस द्वारा संतोषजनक कार्रवाई नहीं करने से प्रताड़ित होकर शिवसेना UBT जिला मंदसौर व विश्वकर्मा जांगिड़ समाज द्वारा आज दोपहर 1:00 बजे सीतामऊ थाने के बाहर चक्का जाम कर थाने का घेराव किया जिसमें थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति से बहस करते हुए
शिवसेना आईटी सेल राज्य प्रमुख नाहर सिंह गौड़ ने कहा कि अभी तक पुलिस की कार्रवाई से हम संतुष्ट नहीं है ना ही विश्वकर्मा जांगिड़ समाज संतुष्ट है इससे पूर्व भी मामटखेड़ा गांव की लड़की का सुराग मिलने के बाद भी उसके परिवार जनों से निजी वाहन की मांग करने वाले आरक्षक के ऊपर भी शिवसेना UBT ने भड़ास निकाली थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने भारती गुर्जर के मामले में परिवार के सदस्य को पुलिस के साथ गुजरात ले जाने के लिए परिवार जनों को बोला है और दिशा विश्वकर्मा के मामले में मंगलवार 12:00 तक उक्त लड़की की जानकारी देने का आश्वासन दिया है इस मौके पर शिवसेना UBT के पदाधिकारी एवं जांगिड़ विश्वकर्मा समाज के कई लोग उपस्थित रहे।



