रतलाम

रतलाम में धूमधाम से मनाया गया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी का जन्मदिन

रतलाम में धूमधाम से मनाया गया भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष इब्राहिम शेरानी का जन्मदिन

रतलाम:- भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं रतलाम अंजुमन सदर इब्राहिम शेरानी का जन्मदिन रतलाम में उत्साह और गरिमामय माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सीतामऊ मंडल अध्यक्ष हाजी सद्दाम बेग एवं उनके मित्र मंडल ने रतलाम पहुंचकर श्री शेरानी का आत्मीय स्वागत किया तथा स्मृति-चिह्न स्वरूप उनका आकर्षक चित्र भेंट कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने श्री शेरानी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हुए उनका पुष्पमालाओं से स्वागत किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह देखने को मिला और जन्मदिन को संगठनात्मक एकजुटता एवं आपसी सौहार्द के साथ मनाया गया।

हाजी सद्दाम बेग ने कहा कि इब्राहिम शेरानी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के समर्पित, कर्मठ एवं लोकप्रिय नेता हैं। उनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है और कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा एवं दिशा मिल रही है।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं हाजी सद्दाम बेग मित्र मंडल के सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने श्री शेरानी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और निरंतर जनसेवा की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}