मल्हारगढ़मंदसौर जिला

मगराना में गायत्री परिवार की नशा मुक्ति रैली, नौ कुंडीय महायज्ञ में 108 कन्याओं की गुरुदीक्षा

मगराना में गायत्री परिवार की नशा मुक्ति रैली, नौ कुंडीय महायज्ञ में 108 कन्याओं की गुरुदीक्षा

(बंशीदास बैरागी मगराना)

मगराना में अखिल विश्व गायत्री परिवार के तत्वावधान में आध्यात्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत नशा मुक्ति रैली से हुई, जिसमें युवाओं, महिलाओं, पुरुषों और कन्याओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर ग्रामीणों को नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराया तथा व्यसनमुक्त जीवन अपनाने का संदेश दिया।

रैली के बाद गोधाम गौ विज्ञान शाला, चौबीसा मगरा में नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन हुआ। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने विश्व कल्याण, परिवार की सुख-समृद्धि और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की कामना के साथ यज्ञ में आहुतियां अर्पित कीं। महायज्ञ का संचालन उपजोन समिति सदस्य ईश्वरलाल फरक्या एवं जिला समन्वयक जसवंत सिंह राठौर ने किया।

महायज्ञ के उपरांत 108 कन्याओं को गुरुदीक्षा प्रदान की गई। इस दौरान उन्हें सदाचार, आत्मनिर्माण, संयम और संस्कारयुक्त जीवन का संदेश देते हुए गायत्री साधना एवं युग निर्माण के आदर्शों पर चलने का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम के दौरान जिला समन्वयक जसवंत सिंह राठौर ने अपने जन्मदिन पर अंगदान का संकल्प लेकर प्रेरणादायी पहल की। उन्होंने अंगदान संकल्प-पत्र भरकर शांतिकुंज, हरिद्वार को प्रेषित किया, जिसका उपस्थित जनों ने स्वागत किया।

करीब 450 श्रद्धालुओं की उपस्थिति वाले इस आयोजन में मल्हारगढ़ तहसील युवा प्रकोष्ठ समन्वयक कमलेश पाटीदार, गोधाम सचिव बापूलाल पाटीदार, मंदसौर गायत्री शक्तिपीठ ट्रस्टी शांति पाटीदार सहित अनेक कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में कन्या कौशल शिविर की बहनों प्रिया, पूजा, रंजना, इंद्रा, गायत्री, भावना और बुलबुल सहित अन्य स्वयंसेविकाओं का विशेष योगदान रहा।

वक्ताओं ने कहा कि गुरु पूर्णिमा आत्मचिंतन, आत्मपरिष्कार और श्रेष्ठ जीवन जीने की प्रेरणा का महापर्व है। सभी उपस्थित लोगों ने नशामुक्त समाज, नैतिक जीवन और संस्कारयुक्त परिवार निर्माण का संकल्प लिया। गोधाम सचिव बापूलाल पाटीदार ने कहा कि ऐसे आध्यात्मिक एवं जनजागरण कार्यक्रम ग्रामीण समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का प्रभावी माध्यम बन रहे हैं। जानकारी मल्हारगढ़ तहसील युवा प्रकोष्ठ समन्वयक कमलेश पाटीदार ने दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}