सरस्वती शिशु मंदिर सुवासरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव

सरस्वती शिशु मंदिर सुवासरा में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया गुरु पूर्णिमा उत्सव
पंकज बैरागीसुवासरा। सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सुवासरा में 29 जुलाई को गुरु पूर्णिमा उत्सव गरिमामय और अनुशासित माहौल में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती, प्रणवाक्षर ॐ,भारत माता एवं महर्षि वेदव्यास के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुई।
मंच पर प्रबुद्ध जनों की गरिमामयी उपस्थिति के साथ कार्यक्रम की अध्यक्षता (विवेकानंद शिक्षण समिति अध्यक्ष श्री विरेन्द्र जैन अतिथि के श्री अभय कुमार भामावत समिति सदस्य उपस्थित रहे। विशेष अतिथि श्री कमल जैन वरिष्ठ समाज सेवी (सचिव आनंद धाम घसोई ) तथा विद्यालय के प्राचार्य श्री संतोष यादव मंचासीन रहे।
गुरु पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर विद्यालय के समस्त सेवक -सेविका, चालक-परिचालक एवं आचार्य परिवार को श्रीफल, लेखनी एवं रंगीन गणवेश एवं समस्त दीदीयों को विद्यालय द्वारा साड़ीयाॅ भेंट कर उनका गुरुपूजन व सम्मान किया गया।
देवतुल्य अतिथियों का आत्मीय परिचय श्री चमनसिंह देवड़ा के द्वारा कराया गया तथा श्री दिनेश जोशी एवं श्री पीरूलाल राठौर ने अतिथियों के ललाट पर चंदन का तिलक लगाकर, श्रीफल, दुपट्टा पहनाकर उनका अभिनंदन किया।
कार्यक्रम का कुशल संचालन द्वादशी की बहिनों तथा सहयोगी आचार्या श्रीमती ममता वर्मा दीदी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के समापन पर पधारे हुए सभी अतिथियों एवं आगंतुकों का आभार श्री पीरूलाल सूर्यवंशी द्वारा व्यक्त किया गया।



