समस्यामंदसौर जिलासुवासरा

कीचड़युक्त मार्ग से ग्रामीण परेशान, सीसी सड़क निर्माण की उठी मांग

कीचड़युक्त मार्ग से ग्रामीण परेशान, सीसी सड़क निर्माण की उठी मांग

✍️ पंकज बैरागी,

सुवासरा ।विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जगदी के अंतर्गत ग्राम घेंचाली में बारिश के मौसम के कारण लगभग 250 मीटर लंबे आम रास्ते पर कीचड़ होने से ग्रामीणों एवं स्कूली छात्र-छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या को लेकर कई बार ग्राम पंचायत जगदी के सरपंच को अवगत कराया गया। सरपंच द्वारा मार्ग पर मुर्रम डलवाकर समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्य नहीं हुआ है। ग्रामीणों की मांग है कि इस मार्ग पर स्थायी समाधान के लिए सीसी सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि बारिश के दौरान लोगों को कीचड़ से राहत मिल सके।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि शीघ्र ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे आगे जनहित में आवश्यक कदम उठाने के लिए मजबूर होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}