छात्राओं को सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित

छात्राओं को सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता के लिए किया प्रेरित
✍️ पंकज बैरागी,
सुवासरा ।नगर के तहसील रोड स्थित शासकीय कन्या विद्यालय में सृष्टि दृष्टि जनकल्याण समिति, सुवासरा के तत्वावधान में छात्राओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में भाजपा जिला महिला मोर्चा की उपाध्यक्ष एवं सुवासरा नगर परिषद की पूर्व उपाध्यक्ष श्रीमती सीमा धनोतिया ने छात्राओं को सुरक्षा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से संवाद करते हुए उन्हें आत्मविश्वासी बनने, अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा जीवन में संस्कारों के महत्व को अपनाने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान समिति की महिला सदस्यों की भी उपस्थिति रही। छात्राओं ने कार्यक्रम को उपयोगी बताते हुए विभिन्न विषयों पर प्रश्न पूछे, जिनका अतिथियों ने सहजता से समाधान किया।



