देशउत्तर प्रदेशगोरखपुर

अंतर्राष्ट्रीय सीआईपी के निदेशक ने धान की सीधी बुवाई पर शोध कार्य का किया निरीक्षण

अंतर्राष्ट्रीय सीआईपी के निदेशक ने धान की सीधी बुवाई पर शोध कार्य का किया निरीक्षण

गोरखपुर पीपीगंज महायोगी गोरखनाथ कृषि विज्ञान केंद्र चौक माफी, गोरखपुर का अंतर्राष्ट्रीय आलू केंद्र (सीआईपी) – दक्षिण एशिया क्षेत्रीय केंद्र (सीएसएआरसी) के निदेशक डॉ. सुधांशु सिंह व वैज्ञानिक डॉ. अजय पुंडीर ने भ्रमण किया। इस दौरान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डॉ. आर. के. सिंह ने उन्हें कृषि विज्ञान केंद्र के फार्म पर धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) के प्रक्षेत्र का निरीक्षण कराया।भ्रमण के दौरान धान की सीधी बुवाई (डीएसआर) और पारंपरिक रोपाई पद्धति के बीच तुलनात्मक अध्ययन पर विस्तार से चर्चा की गई। डॉ. आर. के. सिंह ने बताया कि “फसल स्थापना के माध्यम से धान–गेहूं प्रणाली का अनुकूलन” परियोजना के अंतर्गत यह प्रक्षेत्र परीक्षण किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य सीधी बुवाई वाली धान की खेती का अगली गेहूं की फसल के प्रदर्शन तथा संपूर्ण धान–गेहूं प्रणाली की उत्पादकता पर पड़ने वाले प्रभाव का वैज्ञानिक आकलन करना है।निरीक्षण के दौरान डॉ. सुधांशु सिंह ने धान पर किए जा रहे शोध एवं प्राप्त परिणामों को बुलेटिन के रूप में प्रकाशित कर किसानों तक व्यापक स्तर पर पहुंचाने पर बल दिया, ताकि आधुनिक कृषि तकनीकों का लाभ अधिक से अधिक किसानों को मिल सके।मौके पर मृदा वैज्ञानिक डॉ. संदीप प्रकाश उपाध्याय, जितेंद्र सिंह, यंग प्रोफेशनल डॉ. सुमित सिंह व अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}