शामगढ़मंदसौर जिला

स्व.श्री बंशीलालजी सेठिया ने व्यापार और सामाजिक धार्मिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में कई कार्य किये,उनके चले जाने से अपूर्णीय क्षति हुई -विधायक श्री डग 

 आज पगड़ी रस्म के दौरान स्व. सेठियाजी की स्मृति में अनेक संस्थाओं को अनुदान राशि भेंट

शामगढ़। नगर एवं क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी व्यापारी वरिष्ठ नेता स्वर्गीय श्री लायन बंशीलालजी सेठिया की पगड़ी रस्म के दौरान आयोजित श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के विधायक हरदीप सिंहजी डग ने श्रद्धांजलि देते हुए उक्त विचार कहें और कहां की उनके दोनों सुपुत्र उनके बताए हुए मार्ग पर चलकर व्यापार के साथ-साथ सेवा कार्य भी कर रहे हैं। पगड़ी रस्म के दौरान पोरवाल मांगलिक भवन में स्व. श्री बंशीलालजी सेठिया (चुना वाला) की स्मृति में उनके सुपुत्र माणकजी सेठिया श्यामजी सेठिया एवं सेठिया परिवार ने पोरवाल समाज शामगढ़, गायत्री परिवार, बरसाना धाम गौशाला, केशव माधव गौशाला, बड़ा श्री राम मंदिर, पक्षी दाना समिति, बैकुंठ धाम समिति, वेडी के मार बालाजी समिति सहित अनेक संस्थाओं को अनुदान राशि भेंट की

श्रद्धांजलि समारोह में अखिल भारतीय पोरवाल महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुकेशजी पोरवाल नीमच महासभा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ रामविलासजी संघवी पोरवाल चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष जगदीशजी चौधरी मंदसौर पूर्व ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष दिनेशजी सेठिया सीतामऊ महासभा के संरक्षक बंसीलालजी धनोतिया कर सलाहकार नीमच लायंस क्लब की ओर से लायन वीरेंद्रजी यादव गायत्री परिवार के मोहनलालजी जोशी सहित वक्ताओं श्रद्धांजलि देते हुए उनके साथ किए गए कार्यों को याद किया ।

कार्यक्रम के अंत में पोरवाल समाज शामगढ़ द्वारा समाज अध्यक्ष मनोजजी मुजावदिया के नेतृत्व में उपस्थित अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति में एक आभार पत्र देकर सेठिया परिवार का सम्मान किया गया विदित है कि आज पोरवाल समाज शामगढ़ को सेठिया परिवार द्वारा पूज्य स्व .पिताजी की स्मृति में ₹11000 एवं आज से लगभग दो माह पूर्व भी पूज्य स्व. माताजी की स्मृति में₹21000 का अनुदान दिया गया था ।

कार्यक्रम का संचालन नगर परिषद एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ द्वारा किया गया

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}