दादीसा की प्रथम पुण्यतिथि पर किया फलदार पौधों का रोपण, दी श्रद्धांजलि

दादीसा की प्रथम पुण्यतिथि पर किया फलदार पौधों का रोपण, दी श्रद्धांजलि
सुवासरा ।तहसील सुवासरा अंतर्गत ग्राम पंचायत अंगारी में भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष एवं सेवाभावी, कर्तव्यनिष्ठ युवा नेता विक्रम सिंह अंगारी की पूजनीय दादीसा की प्रथम पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में फलदार पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर परिजनों ने कटहल एवं नींबू के पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। साथ ही स्वर्गीय पूजनीय दादीसा के श्रीचरणों में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा सादर नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
परिवारजनों ने कहा कि दिवंगत आत्माओं की स्मृति में वृक्षारोपण करना सबसे श्रेष्ठ श्रद्धांजलि है। इससे पर्यावरण संरक्षण के साथ आने वाली पीढ़ियों को भी प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम का समापन दादीसा के आदर्शों को आत्मसात करने एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने के संकल्प के साथ हुआ।



