म. प्र. जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर पौधारोपण, स्वैच्छिकता शपथ दिलाई

नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्थान ने किया आयोजन
मंदसौर। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के स्थापना दिवस पर स्वैच्छिकता पर्व विकासखंड मंदसौर के डिगांवमाली सेक्टर अंतर्गत नवांकुर संस्था प्रियदर्शन सामाजिक सेवा संस्थान एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति रिंडा द्वारा एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत हाई स्कूल परिसर में जामुन गुलमोहर शिशम के पौधों का वृक्षारोपण किया गया।
कार्यक्रम में क्षेत्रीय जनपद अध्यक्ष बसंत शर्मा, जिला उपाध्यक्ष जीवन शर्मा, गुर्जर बढ़िया मंडल अध्यक्ष भेरूलाल सेन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। श्री सेन ने पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सहभागिता का संदेश देते हुए उपस्थित सभी नागरिकों को स्वैच्छिकता की शपथ दिलाई।
इस अवसर पर नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि दिनेश सोलंकी ने बताया कि मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद जन अभियान परिषद स्थापना दिवस पर 4 जुलाई से 12 अगस्त तक प्रस्फुटन ग्रामों में स्वैच्छिकता पर्व मनाया जा रहा है। इस अवधि में सेक्टर में वृक्षारोपण, स्वैच्छिकता एवं नशा मुक्ति शपथ, स्वच्छता अभियान तथा विभिन्न जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में मंडल महामंत्री हीरालाल मालवीय,उपाध्यक्ष राजू राठौड़, कोषाध्यक्ष,महेंद्र सिंह सिसोदिया, ग्राम पंचायत सरपंच श्याम दास बैरागी, बिलांत्री के सरपंच पप्पू पाटीदार ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति ओम पाटीदार, मुकेश पाटीदार, मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम से सुयेश गर्ग, विद्यालय के शिक्षक, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं गांव के कई नागरिक उपस्थित रहे कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक सहभागिता और स्वैच्छिक सेवा की भावना को बड़ावा देना रहा। अभियान के अंतर्गत हाई स्कूल परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।


