नीमच

ग्राम पालसोड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित: बस से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण

ग्राम पालसोड़ा में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित: बस से पहुंचे कलेक्टर और एसपी, रात्रि चौपाल में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण

पालसोड़ा। शासन के मंशानुसार ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी निराकरण के लिए बुधवार को ग्राम पालसोड़ा में एक भव्य ‘जनसमस्या निवारण शिविर’ का आयोजन दिनांक 15 जुलाई 2026 बुधवार को ग्राम पंचायत पालसोडा मे किया गया। इस शिविर की खास बात यह रही कि कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, सीईओ जिला पंचायत श्री अमन वैष्णव और अपर कलेक्टर श्री बी.एस. कलेश सहित जिले के तमाम आला अधिकारी एक साथ बस में सवार होकर शिविर स्थल पहुंचे।
साफा पहनाकर किया भव्य स्वागत-
अधिकारियों के ग्राम पंचायत पालसोड़ा पहुंचने पर सरपंच श्रीमती संगीता रामनारायण (गुड्डू जाट) और सचिव महेश शर्मा ने कलेक्टर महोदय का साफा पहनाकर पारंपरिक रूप से भव्य स्वागत-सत्कार किया। इसके पश्चात जिला कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा एवं पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर शिविर का विधिवत शुभारंभ किया।
रात्रि चौपाल पर हुआ सीधा संवाद-
शिविर के दौरान आयोजित ‘रात्रि चौपाल’ में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा ने ग्रामीणों के बीच बैठकर उनसे सीधा संवाद स्थापित किया। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं, अभावों और उनकी अपेक्षाओं को बेहद आत्मीयता के साथ सुना।
कलेक्टर के सख्त निर्देश-
कलेक्टर ने शिविर में प्राप्त प्रत्येक आवेदनों का गंभीरता से परीक्षण करने ओर उनका त्वरित एव प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को दिए ।उन्होंने स्पष्ट किया कि जन समस्याओं के निराकरण मेंकिसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी
सभी विभागों के अधिकारी रहे मौजूद –
शासन के निर्देशानुसार आयोजित इस शिविर में जिले के सभी विभागों के अधिकारी और कर्मचारी अनिवार्य रूप से उपस्थित थे, ताकि ग्रामीणों को अपनी समस्याओं के लिए अलग-अलग दफ्तरों के चक्कर न काटने पड़ें। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित हुए और उन्होंने विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने के साथ-साथ अपनी व्यक्तिगत व सामाजिक समस्याओं से प्रशासन को अवगत कराया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}