समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 16 जुलाई 2026 गुरुवार

////////////////////////////////////////
किसानों के साथ हो रही धोखाधड़ी, ऊंचे दाम के साथ अनअंकुरित बीज दे रहे व्यापारी
पिपल्या जोधा। मंदसौर जिले में फसल बीज को बाजार भाव से अधिक दाम में बेचने के साथ जो फसल बीज बेचा जा रहा वह भी नहीं उग रहा इस पर किसानों को समय के साथ बोवनी खर्च का अतिरिक्त बोझ बढ़ने से कृषि उपज के लागत मुल्य और महंगा हो रहा है। ऐसे में यह भी सुनने को मिल रहा है कि किसानों द्वारा अधिकारियों के कार्यालय का दरवाजा खटखटाया पर अधिकारीयों द्वारा कार्यवाही को लेकर कोई संज्ञान नहीं लेने से किसानों ने नाराजगी जताई।
ऐसे मामले जिले में कई गांव शहरों को देखते को मिल रहें वही एक मामला सीतामऊ तहसील के नाहरगढ़ स्थित कृषि औषधि और बीज विक्रेता पंकज ट्रेडर्स द्वारा किसानों को मनमाने दामों पर मूंगफली के बीज बेचने के बाद, किसानों को अपने खेतों में मूंगफली की फसल न उगने की समस्या का सामना करना पड़ा। इसके चलते जब किसान अपने बीजों के पैसे लेने नाहरगढ़ स्थित दुकान पर गए, तो दुकानदारों ने किसानों के साथ दुर्व्यवहार किया, जिससे किसान नाराज हो गए। यह घटना एक नहीं बल्कि सैकड़ों किसानों के साथ घटी है।
============
जगदीश मंदिर शिवना तट का नामकरण ‘‘जगन्नाथ घाट‘‘ किया
मंदसौर। पशुपतिनाथ मंदिर के सामने शिवना तट पर अतिप्राचीन श्री जगदीश मन्दिर खानपुरा मंदसौर, से इस वर्ष विशाल आयोजन में जगन्नाथ रथ यात्रा निकलेगी, जिसकी व्यापक तैयारियां चल रही हैं नगर के कई धार्मिक संस्थाओं के भक्तगण उत्सुकता से यात्रा की भव्यता हेतु प्रयासरत हैं।भागवताचार्य पं. श्रीकृष्णवल्ल्भ शास्त्री ने यंहा श्री जगदीश मन्दिर खानपुरा मंदसौर के सामने शिवना तट पर बने नवीन घाट का जगन्नाथ घाट नामकरण किया। उपस्थित भक्तजनों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए। विशाल रथ यात्रा में अधिक से अधिक भाग लेने की अपील की हैं।==========
दलोदा मंडी में मूंगफली की नीलामी हेतु आदेश जारी
मंदसौर जिले एवं दलोदा क्षेत्र में बढ़ते मूंगफली उत्पादन को देखते हुए दलोदा मंडी में मूंगफली की नीलामी हेतु आदेश जारी किया गया आने वाली सीजन में बंपर खरीदी की जाएगी दलोदा कृषि उपज मंडी में जिससे दलोदा क्षेत्र के किसानों को मंदसौर नहीं जाना पड़ेगा एवं उचित मूल्य में दलोदा मंडी में मूंगफली की खरीदी की जाएगी
=========
भगवान श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा बडे धूम धाम से निकलेगी हो रही तैयारी
गरोठ खाती समाज श्रीराम मंदिर से भगवान रथ मे होगे विराजित
नगर भ्रमण कर भक्तो देगे दर्शन
गरोठ- खाती समाज श्रीराम मंदिर से 16-7-26 को ऐतिहासिक भव्य और आकर्षक भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकलेगी जिसमे भगवान के रथ को अद्धभुत सजाया जायेगा और उससे भी अद्धभुत आकर्षक भगवान श्री जगन्नाथ जी की प्रतिमा रहेगी जो गुलाब के पूष्पो से सजाई जायेगी रथ यात्रा मे ठोल , नगाडा, आतिशबाजी, डीजे साऊंड पर चल रहे धार्मिक भजनो के साथ निकलेगी जगन्नाथ जी की रथ यात्रा को लेकर तैयारी चल रही हे रथ यात्रा का नगर मे भव्य स्वागत किया जायेगा जगह जगह गुलाब की पंख से वर्षा की जायेगी यह यात्रा प्रातः 10 बजे प्रारंभ होगी और सांय 6,7 बजे नगर भ्रमण कर पूनः मंदिर पहूचेगी वहा भगवान की महाआरती कर महाप्रसादी वितरण की जायेगी नगर हो भक्तीमय, भगवान के नगर मे आगमन की तैयारी
=========
5 सूत्रीय मांगों को लेकर मध्य प्रदेश पटवारी संघ भोपाल का सरकार को अल्टीमेटम, 15 जुलाई से सामूहिक अवकाश
शामगढ़- मध्यप्रदेश पटवारी संघ ने वर्षों से लंबित अपनी 5 सूत्रीय मांगों के निराकरण को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपते हुए सरकार को सात दिन का अल्टीमेटम दिया है। संघ ने स्पष्ट किया है कि यदि निर्धारित समय सीमा में मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो प्रदेशभर के पटवारी 15 जुलाई से 17 जुलाई 2026 तक तीन दिवसीय सांकेतिक सामूहिक अवकाश पर रहेंगे। इसके बाद भी समाधान नहीं होने पर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया जाएगा।
पटवारी संघ द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि संघ लंबे समय से विभिन्न माध्यमों से शासन तक अपनी समस्याएं पहुंचाता रहा है। संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर पटवारी महाधिवेशन में शामिल होने और मांगों के निराकरण का आग्रह भी किया था। मुख्यमंत्री द्वारा नवंबर 2025 में समय देने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक महाधिवेशन की तिथि तय नहीं हुई और न ही लंबित मांगों पर कोई निर्णय लिया गया। इससे पूरे पटवारी संवर्ग में
=========
नशा मुक्ति अभियान 2.0: पिपलियामंडी पुलिस ने निकाली जागरूकता रैली…छात्रों ने लिया सुरक्षा का संकल्प
मंदसौर। मध्यप्रदेश शासन एवं पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार प्रदेशभर में 15 से 30 जुलाई तक संचालित नशा मुक्ति अभियान 2.0 के तहत पिपलियामंडी पुलिस ने गुरुवार को जनजागरूकता का संदेश देते हुए शासकीय बालक उमावि पिपलियामंडी में जागरूकता रैली एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस अभियान का उद्देश्य युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराकर स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना तथा आमजन से नशे से दूर रहने की अपील।
पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक तेर सिंह बघेल एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) मल्हारगढ़ पिंटू कुमार बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने के नेतृत्व में चौकी प्रभारी पिपलियामंडी उपनिरीक्षक रितेश डामोर एवं पुलिस टीम ने विद्यालय परिसर में कार्यक्रम आयोजित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं एवं पुलिस अधिकारियों ने मिलकर नशा मुक्ति जनजागरूकता रैली निकाली। रैली में विद्यार्थियों ने हाथों में जागरूकता संदेशों से युक्त तख्तियां लेकर नशे के विरुद्ध आमजन से नशे से दूर रहने की अपील की। पूरे क्षेत्र में रैली ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया तथा समाज में सकारात्मक संदेश दिया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार, समाज और भविष्य को भी प्रभावित करता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे स्वयं भी नशे से दूर रहें और अपने परिवार तथा आसपास के लोगों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के सभी शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं किसी भी प्रकार के नशे का सेवन नहीं करेंगे तथा समाज को नशामुक्त बनाने के लिए जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।
===========
नवीन एमसीएच भवन में ओटी एवं लेबर रूम शीघ्र शुरू करने के कलेक्टर ने दिये निर्देश
कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया
मंदसौर 15 जुलाई 2026 / कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग ने बुधवार को जिला चिकित्सालय का औचक निरीक्षण किया। इस परिसर में हाल में निर्मित किये गये मातृ एवं शिशु कल्याण संस्था का निरीक्षण करते हुए कलेक्टर ने ऑपरेशन थियेटर एवं लेबर रूम शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिये। इस दौरान एसडीएम श्री शिवलाल शाक्य, सीएमएचओ डॉ. गोविंद सिंह चौहान, सिविल सर्जन डॉ. बी.एल. रावत आदि उपस्थित थे।
कलेक्टर ने डॉक्टरों की बैठक व्यवस्था बेहतर करने तथा सुविधाओं का विस्तार करने, गनेडि़वाल धर्मशाला के जीर्णोध्दार के लिये भी निर्देशित किया। चिकित्यालय में दी जा रही सेवाओं के संबंध में सीधे मरीजों से चर्चा की। मरीजों ने सेवाओं को संतोषप्रद बताया। एनसीडी शाखा के निरीक्षण के दौरान मरीजों के उपचार तथा दवाओं के रिकार्ड की बारिकी से जांच की। चिकित्सालय में स्चछता का भी जायजा लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आदित्य भवन स्थित ओपीडी में कलेक्टर ने पहुंचकर मरीजों के परीक्षण तथा उपचार का जायजा लिया, परिजनों से चर्चा की।
कलेक्टर द्वारा ओपीडी कक्ष, अस्थि रोग, दंत रोग, फिजियोथैरेपी कक्ष, मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता एवं उपचार कक्ष, स्त्री रोग ओपीडी, बाल रोग चिकित्सा कक्ष, लेबर रूम तथा पीएनसी-एनआरसी वार्ड का विस्तृत निरीक्षण किया गया। पोषण पुनर्वास केंद्र (एनआरसी) में भर्ती बच्चों की माताओं से उनके स्वास्थ्य एवं उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बातचीत की। साथ ही प्रसूति वार्ड में भर्ती महिलाओं से भी चर्चा कर उपचार एवं देखभाल की जानकारी ली।
कलेक्टर ने अस्पताल में डॉक्टरों की उपस्थिति (अटेंडेंस) की जानकारी ली तथा निर्देश दिए कि भर्ती मरीजों के परिजनों के ठहरने के लिए अलग एवं समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
==========
जिले में डायरिया की रोकथाम के लिए पी एच ई द्वारा चलाया जा रहा है विशेष अभियान
मंदसौर 15 जुलाई 2026 / कलेक्टर श्रीमती गर्ग के निर्देश अनुसार जिले में डायरिया की रोकथाम के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है इसके साथ ही जल संरक्षण व संवर्धन की विधियां अपनाने, जल स्त्रोतो को स्वच्छ रखने व जल गुणवत्ता परिक्षण करने व क्लोरिनेशन के लिए जागरूक भी किया जा रहा है इसके लिए कार्यशाला के माध्यम से प्रशिक्षित भी किया जा रहा है।
डायरिया की रोकथाम हेतु देशव्यापी संचालित अभियान के तहत जिले में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री वैभव भावसार के मार्गदर्शन में अभियान PHE के मैदानी अमले द्वारा संचालित कियाजा रहा है।
अभियान के अंतर्गत जिले के मल्हारगढ़ विकासखंड के ग्राम लिम्बावास में विकासखंड गरोठ के ग्राम टकरावद व छायन मे मैदानी अमले द्वारा जल एवं स्वच्छता संबंधी गतिविधियां आयोजित की गई। ग्राम वासियों व स्कूली बच्चों, आशा तथा आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ को पेयजल स्रोतों से प्राप्त पानी की फील्ड टेस्टिंग के माध्यम से जल गुणवत्ता परीक्षण करने का प्रशिक्षण दिया गया।
ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्यों को नल जल योजना के संचालन एवं संधारण के लिए आवश्यक प्रशिक्षण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के जिला सलाहकार मुकेश गुप्ता, PMU सलाहकार अंकित ठाकुर ने दिया। इस दौरान नल जल प्रदाय योजनाओं के प्रबंधन एवं रखरखाव की जिम्मेदारी, जलकर की राशि प्रतिमाह वसूल करने, ग्राम के प्रत्येक परिवार को एक समान प्रेशर से पानी उपलब्ध करवाने,ग्राम में स्वच्छ जल एवं समग्र स्वच्छता का वातावरण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक कार्यशाला के माध्यम से जानकारी प्रदान की गई। गांव में स्थापित पेयजल स्रोतों के क्लोरिनेशन कार्य एवं स्वच्छता सर्वेक्षण किया गया। विद्यालयिन बच्चो द्वारा स्कूल रैली के माध्यम से जल संरक्षण व संवर्धन,जल के अप व्य य को रोकने, जल के समुचित व सुरक्षित उपयोग के संबंध में जागरूकता हेतु स्कूल रैली के माध्यम से ग्राम वासियों को प्रेरित किया गया।
इस अवसर लिम्बावास सरपंच श्री मांगीलाल पोरवाल, टकरावद सरपंच श्रीमती पार्वती बाई,स्वास्थ्य कार्यकर्त्ता, शिक्षक, ग्रास रूट वर्कर्स सहित ग्रामवासि उपस्थित रहे।
==============
मैस्कॉट डिज़ाइन, मैस्कॉट नाम प्रतियोगिता के लिए MyGov प्लेटफॉर्म पर 15 अगस्त तक प्रविष्टियां आमंत्रित
मंदसौर 15 जुलाई 26 / मंदसौर डाकघर अधीक्षक द्वारा बताया गया कि डाक विभाग के आधिकारिक मैस्कॉट के चयन हेतु MyGov प्लेटफॉर्म पर “इंडिया पोस्ट आधिकारिक मैस्कॉट डिज़ाइन प्रतियोगिता” 15 अगस्त 2026 तक आयोजित की जा रही है। चयनित मैस्कॉट डाक विभाग के प्रतीकात्मक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में कार्य करेगा।
प्रतियोगिता निम्नलिखित दो घटकों में आयोजित की जाएगी- मैस्कॉट डिजाइन, मैस्कॉट नाम। प्रत्येक प्रतिभागी को एक मैस्कॉट डिजाइन, एक मैस्कॉट नाम, जिसका अंग्रेजी अथवा हिंदी में अनुवाद भी संलग्न हो, अंग्रेजी अथवा हिंदी में 150 से 200 शब्दों का एक अवधारणा नोट जिसमें प्रस्तुत मैस्कॉट के डिजाइन एवं नाम की अवधारणा, प्रतीकात्मकता तथा औचित्य का विवरण हो प्रस्तुत करना होगा।
प्रतियोगिता के अंतर्गत मैस्कॉट डिज़ाइन के लिए प्रथम पुरस्कार 75 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, तृतीय पुरस्कार 25, हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता के अंतर्गत मैस्कॉट नाम के लिए प्रथम पुरस्कार 25 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, द्वितीय पुरस्कार 15 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र, तृतीय पुरस्कार 10 हजार रूपये एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे।
डाकघर अधीक्षक ने मंदसौर एवं नीमच के नागरिको से हेतु MyGov प्लेटफॉर्म पर “इंडिया पोस्ट आधिकारिक मैस्कॉट डिज़ाइन प्रतियोगिता” से जुड़ने की अपील की है।
==========
फसल बीमा 31 जुलाई तक अवश्य कराएं
मंदसौर 15 जुलाई 26 / किसान बंधु वर्ष 2026 में अल-नीनो (El Niño) के संभावित प्रभाव से अनियमित वर्षा एवं प्राकृतिक आपदाओं की संभावना को देखते हुए अपनी खरीफ फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करें। किसाान कल्याण विभाग ने किसान बंधुओं से अपील की है कि प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में अपनी अधिसूचित फसल का बीमा 31 जुलाई 2026 तक अवश्य कराएं। फसल बीमा प्राकृतिक आपदा, सूखा, अतिवृष्टि एवं मौसम के कारण होने वाले अन्य जोखिमों से होने वाली आर्थिक हानि से सुरक्षा प्रदान करता है।
किसान बंधु अंतिम तिथि का इंतजार न करें, आज ही निकटतम बैंक शाखा, ग्राहक सेवा केन्द्र, फसल बीमा पोर्टल, फसल बीमा ऐप एवं अधिकृत बीमा कंपनी के मध्यस्थ के माध्यम से फसल बीमा कराएं।
=============
नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने हाई मास्क का किया लोकार्पण
मंदसौर – नगर पालिका परिषद मंदसौर के द्वारा नगर में सार्वजनिक स्थानों पर जहां रोशनी की पर्याप्तग आवश्यकता है वहां मुख्य मार्ग व चौराहों पर क्षेत्रीय पार्षदों की मांग पर हाई मास्क लगाए जा रहे हैं नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर लगातार प्रयारत है कि नगर के सभी प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थान दुधीया रोशनी से जगमग हो जाए इसी तारतम्यय में कल नपा अध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर ने वार्ड क्रमांक 39 के मेघदूत नगर स्थित महाकाल गार्डन एवं बीकानेर स्वीट्स कॉर्नर बीपीएल चौराहे पर हाई मास्क का लोकार्पण किया इस अवसर पर वार्ड पार्षद श्रीमती भारतीय धीरज पाटीदार, पार्षद ईश्वर सिंह चौहान, समाजसेवी अनिल दसोरा बनवारी पाटीदार श्रीमती आशा धारू , श्रीमती निशा चौहान, गोविंद भावसार, केशव नारायण सक्सेना सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित थे।
===========
मेघनानी परिवार ने स्कुल में बच्चों को वितरित की शिक्षण आवश्यक सामग्री
मंदसौर। प्राथमिक विद्यालय चंबल कॉलोनी मंदसौर मे प्रतिष्ठित समाजसेवी मेघनानी परिवार द्वारा बुधवार को बच्चों को स्कूल के बैग, कॉपियां बालपेन और शूज वितरित किए गए।मेघनानी परिवार द्वारा हर वर्ष शासकीय विद्यालय में बच्चों की जरूरत के हिसाब से सामग्री वितरित की जाती रही है कार्यक्रम में मेघनानी परिवार की ओर से श्री हितेश जी मेघनानी और महेन्द्र सिंह जी यादव और परिवारजन उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक श्री किरणेन्द्र ठौरा ने बताया कि विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं को जब भी कोई जरूरत होती है मेघनानी परिवार द्वारा उसकी पूर्ति कर दी जाती है इसके लिए विद्यालय परिवार मेघनानी परिवार का हृदय से आभार प्रकट करता है संकुल प्राचार्य श्री विजय सिंह जी पुरावत एवं विद्यालय परिवार की ओर से प्रधानाध्यापक श्री किरणेन्द्र ठौरा श्रीमती रचना वर्मा, सरिता व्यास, तृप्ति चावड़ा, पारुल पाटिल एवं दिनेश परमार उपस्थित रहे।=======
विद्युत मंडल का पोल उखाड़कर चोरी, क्षतिग्रस्त हालत में मिला; ग्रामीणों ने सौंपी शिकायत
सीतामऊ। क्षेत्र के ग्राम टाटका में विद्युत विभाग का नया लगाया गया बिजली का पोल उखाड़कर चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि 9 जुलाई 2026 की रात गांव के कुछ लोगों ने जेसीबी मशीन की मदद से पोल उखाड़कर चोरी कर लिया। अगले दिन मामला उजागर होने पर आरोपी कथित रूप से पोल को वापस उसी स्थान पर रख गए,
लेकिन तब तक वह पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था।ग्रामीणों के अनुसार, बिजली का यह पोल गोकुल सिंह भंवरसिंह के मकान के पास हाल ही में लगाया गया था। शिकायत में गांव के ही कुछ लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है।साथ ही ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई है कि इस मामले में विद्युत विभाग के एक कर्मचारी की मिलीभगत हो सकती है। उनका कहना है कि आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति के हैं तथा उनके विरुद्ध पहले भी विभिन्न मामलों में कार्रवाई हो चुकी है।शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि लगभग एक माह पूर्व नदी किनारे से 7.5 हॉर्स पावर की पानी की मोटर, केबल और स्टार्टर की चोरी की घटना में भी इन्हीं लोगों की संलिप्तता होने की आशंका है।
ग्रामीणों का दावा है कि संदेह के आधार पर वे आरोपियों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए थे और कथित चोरी के दौरान मोबाइल से वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया है, जिसे साक्ष्य के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।ग्रामीणों ने प्रशासन एवं पुलिस से शिकायत पर निष्पक्ष जांच कर उपलब्ध साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर शासकीय संपत्ति की चोरी एवं नुकसान पहुंचाने के मामले में आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।



