गरोठमंदसौर जिला

गरोठ थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव की बड़ी कार्रवाई- 26.980 किलो डोडाचूरा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

गरोठ थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव की बड़ी कार्रवाई- 26.980 किलो डोडाचूरा के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

रेलवे स्टेशन के पास मुखबिर सूचना पर घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपी, पंजाब निवासी तस्कर से लाखों की मादक सामग्री बरामद, एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज

 

संवाददाता- सतीश शर्मा

गरोठ। मंदसौर जिले में नशे के अवैध कारोबार पर लगातार शिकंजा कस रही पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। गरोठ थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव के कुशल नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 26.980 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा के साथ एक अंतरराज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी पंजाब का रहने वाला है और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर नेटवर्क की जांच शुरू कर दी गई है।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशानुसार जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राम सनेही मिश्रा एवं एसडीओपी विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव ने टीम को सक्रिय किया। इसी दौरान सहायक उपनिरीक्षक धन्नालाल योगी को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति दो बैगों में मादक पदार्थ लेकर गरोठ रेलवे स्टेशन के बाहर रेलवे बाउंड्री की आड़ में खड़ा है।

सूचना मिलते ही थाना प्रभारी बलवीरसिंह यादव के निर्देशन में पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर योजनाबद्ध तरीके से घेराबंदी की। पुलिस को देखकर संदिग्ध व्यक्ति भागने का प्रयास कर पाता, उससे पहले ही उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम रिंकू पिता तिलक राज जोगी (40 वर्ष), निवासी वार्ड क्रमांक-9, शास्त्रीनगर, जगराओं, जिला लुधियाना (पंजाब) बताया।

आरोपी के पास रखे नीले और ग्रे रंग के दो बैगों की तलाशी लेने पर उनमें से 26.980 किलोग्राम अवैध डोडाचूरा बरामद हुआ, जिसकी अनुमानित कीमत 54 हजार रुपये आंकी गई है। पुलिस ने मादक पदार्थ जब्त कर आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर यह पता लगाया जा रहा है कि वह यह खेप कहां से लाया था, और किसे सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस इस अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटा रही है।

गरोठ थाना पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। लगातार प्रभावी कार्रवाई के चलते तस्करों में पुलिस का खौफ बढ़ता दिखाई दे रहा है।

सराहनीय भूमिका- इस सफल कार्रवाई में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक बलवीरसिंह यादव के नेतृत्व में सहायक उपनिरीक्षक धन्नालाल योगी एवं गरोठ थाना पुलिस की टीम की महत्वपूर्ण और सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}