रतलामताल

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा परिवार जनगणना अभियान को लेकर बैठक आयोजित

अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन द्वारा परिवार जनगणना अभियान को लेकर बैठक आयोजित

ताल ब्यूरो चीफ शिवशक्ति शर्मा

ताल नगर में अखिल भारतीय पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र उदिया एवं राष्ट्रीय महामंत्री जगदीश काला का नगर आगमन हुआ। उनके स्वागत उपरांत संगठन द्वारा संचालित पोरवाल समाज परिवार गणना अभियान को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

बैठक में परिवार गणना अभियान को सफल बनाने, प्रत्येक परिवार तक पहुँच सुनिश्चित करने तथा समाज की सटीक जानकारी संकलित करने पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय महामंत्री ने सभी पदाधिकारियों से अभियान को पूर्ण समर्पण एवं सक्रियता के साथ संपन्न करने का आह्वान किया। तत्पश्चात सभी अशोक काला के निधन पर पुष्पांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त करने उनके निवास पर पहुंचे।

बैठक में *नगर अध्यक्ष* लोकेश सेठिया *वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष संजय मोदी, जिला उपाध्यक्ष अंशुल धनोतिया, विशाल काला, बंसी पोरवाल, आकाश धनोतिया, नीतू दानगढ़, शुभम घlटिया, आयुष्मान काला, गौरव मजावदिया, नरेंद्र घlटिया, आशीष धनोतिया, महेश सेठिया , परवीन घड़ियां, अर्पित धनोतिया, प्रतीक धनोतिया, राकेश सेठिया, पीयूष काला, पवन पोरवाल सहित संगठन के अनेक पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य परिवार जन गणना अभियान को समाज के प्रत्येक परिवार तक पहुँचाकर उसे सफल एवं प्रभावी बनाना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}