देशनई दिल्ली

जीएसटी अनुपालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सुपीरियर ग्रुप की कंपनी को सीबीआईसी का मिला राष्ट्रीय सम्मान

जीएसटी अनुपालन में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर सुपीरियर ग्रुप की कंपनी को सीबीआईसी का मिला राष्ट्रीय सम्मान

नई दिल्ली, 11 जुलाई। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में समूह की कंपनी सुपीरियर ट्रांसपोर्ट सर्विसेज इंडिया प्राइवेट लिमिटेड को वित्तीय वर्ष 2025-26 में समय पर वस्तु एवं सेवा कर (GST) रिटर्न दाखिल करने तथा समयबद्ध कर भुगतान के लिए केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर एवं सीमा शुल्क बोर्ड (CBIC), वित्त मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा ‘प्रशंसा प्रमाण-पत्र (Certificate of Appreciation)’ प्रदान किया गया है।यह सम्मान कंपनी की मजबूत कर अनुपालन प्रणाली, पारदर्शी कॉर्पोरेट गवर्नेंस तथा वैधानिक दायित्वों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रतीक माना जा रहा है। सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज ने हमेशा नैतिक व्यावसायिक मूल्यों, पारदर्शिता और उत्तरदायी कॉर्पोरेट संस्कृति को प्राथमिकता दी है। समूह का मानना है कि समय पर करों का भुगतान केवल कानूनी दायित्व नहीं, बल्कि राष्ट्र के आर्थिक विकास और “विकसित भारत” के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान है।इस अवसर पर सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के डायरेक्टर – मानव संसाधन, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं विधिक, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने जीएसटी विभाग, वित्त मंत्रालय तथा सीबीआईसी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सम्मान समूह की ईमानदारी, पारदर्शिता, उत्तरदायी कॉर्पोरेट नागरिकता और उत्कृष्ट वैधानिक अनुपालन के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि समूह भविष्य में भी पूर्ण कर अनुपालन सुनिश्चित करते हुए भारत सरकार के राजस्व को सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्र के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के प्रमोटर्स ने इस उपलब्धि का श्रेय समूह के सभी कर्मचारियों, सहयोगियों एवं हितधारकों को देते हुए कहा कि यह सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि समूह आगे भी सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता, उत्तरदायित्व और उत्कृष्ट कॉर्पोरेट गवर्नेंस के सिद्धांतों का पालन करते हुए भारत की आर्थिक प्रगति, औद्योगिक विकास और राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान निरंतर देता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}