समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 04 जुलाई 2026 शनिवार

======================
निःशुल्क 13 दिवसीय सी.सी. टी.वी. रिपेयरिंग की ट्रेनिंग 10 जुलाई से प्रारंभ
मंदसौर 3 जुलाई 26 / ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान प्रबंधक द्वारा बताया गया कि ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान मंदसौर द्वारा निःशुल्क 13 दिवसीय सी.सी. टी.वी. रिपेयरिंग ट्रेनिंग पुरुषों हेतु 10 जुलाई से प्रारंभ।
18 से 50 वर्ष वाले इच्छुक प्रत्याशी अपना रजिस्ट्रेशन जल्द से जल्द करवा लेवे जिससे उनका स्थान सुरक्षित हो जाए। प्रत्याशी अपने साथ दो फोटो, आधार कार्ड, राशन कार्ड, समग्र आईडी कार्ड, अंतिम मार्कशीट और बैंक खाते की डिटेल फोटो प्रति लेकर रजिस्ट्रेशन करवा सकते है।
प्रवेश संबंधित अधिक जानकारी के लिए सर्किट हाउस के पहले नई आबादी पुलिस थाने के पास ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया आरसेटी) मोबाईल नम्बर 6269058449 7999852839, 9111858590, 8435806297 में प्रातः 10 से शाम 6 बजे कार्यालयीन समय पर संपर्क कर सकते हैं।
गो-भैंसवंशीय पशुओं में नि:शुल्क खुरपका-मुँहपका टीकाकरण 15 सितम्बर तक होगा
मंदसौर 3 जुलाई 26 / पशु पालन एवं डेयरी विभाग उप सचांलक द्वारा बताया गया कि भारत सरकार की महत्वपूर्ण राष्ट्रीय पशु रोग नियंत्रण कार्यक्रम (एनएडीसीपी – एफएमडी ) योजना के अंतर्गत जिले के समस्त गो-भैंसवंशीय पशुओं में खुरपका-मुँहपका टीकाकरण कार्यक्रम 15 सितम्बर 2026 तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम के तहत 4 माह से अधिक आयु के समस्त गो-भैंसवंशीय पशुओं में नि:शुल्क खुरपका-मुँहपका टीकाकरण किया जाएगा।
खुरपका-मुँहपका बीमारी होने पर पशुओं के मुंह में छाले एवं खुरों में घाव हो जाते हैं। दुधारू पशुओं में दूध देने की क्षमता कम हो जाती है। जिससे पशु पलकों को आर्थिक नुकसान होता है। बीमारी बढ़ने पर पशु की मृत्यु भी हो सकती है। संक्रमंक बीमारी एक पशु में होने पर पूरे ग्राम के पशुओं को प्रभावित करती है। बीमारी से बचाव का एकमात्र उपाय पशुओं का टीकाकरण ही है। पशुपालक अपने ग्राम के निकटस्थ पशु चिकित्सा संस्था से संपर्क कर अपने संपूर्ण ग्राम में टीकाकरण करवाएं।
==========
जिले में अब तक 145.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज
मंदसौर 3 जुलाई 26 / जिले में इस वर्ष अबतक औसतन 145.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गयी है। जबकि पिछले 24 घन्टों में मंदसौर जिले में 9.2 मिमी वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घन्टों में भानपुरा में 0 मि.मी., भावगढ़ में 38.0 मि.मी., गरोठ में 0 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 18.0 मि.मी., संजीत में 0 मि.मी., धुंधड़का में 20.0 मि.मी., मंदसौर में 6.0 मि.मी., शामगढ़ में 0 मि.मी., कयामपुर में 0 मि.मी., सीतामऊ में 20.2 मि.मी. एवं सुवासरा में 0 मि.मी. वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है।
विगत 1 जून से अब तक वर्षामापक केन्द्र भानपुरा में 118.4 मि.मी., भावगढ़ में 121.0 मि.मी., गरोठ में 116.6 मि.मी., मल्हारगढ़ मे 179.0 मि.मी., संजीत में 97.0 मि.मी., धुधंड़का में 205.0 मि.मी., मंदसौर में 141.0 मि.मी., शामगढ़ में 167.6 मि.मी., कयामपुर में 148.5 मि.मी., सीतामऊ में 162.2 मि.मी. एवं सुवासरा में 148.0 मि.मी., वास्तविक वर्षा दर्ज की गई है। गांधीसागर बांध का जल स्तर अब तक 1289.35 फीट है।
============
स्वास्थ्य कार्यकर्ताओ ने सीखे पानी की जाँच के तरीके
स्टाप डायरिया अभियान के तहत PHE विभाग का जल जागरूकता अभियान
मंदसौर 3 जुलाई 26 / कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार द्वारा बताया गया कि वर्षाकाल में पानी में रासायनिक परिवर्तन होने से जलजनित बीमारियों के होने का अंदेशा बढ़ जाता है इससे बचने के लिए एवं पेयजल व स्वच्छता की जनजागरूकता के लिए लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल गुणवत्ता परिक्षण एवं क्लोरिनेशन हेतु विशेष जल जागरूकता अभियान जिला कलेक्टर श्रीमती अदिति गर्ग के मार्गदर्शन व PHE विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री वैभव भावसार निर्देशन मे चलाया जा रहा है, जिसमे स्टाप डायरिया अभियान को लेकर ग्रामीणजनों मे पिने के पानी सम्बन्धी जागरूकता के लिये वरिष्ठ कार्यालय से प्राप्त गाइडलाइन के अनुसार कई गतिविधिया संपादित की जा रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित पेयजल स्त्रोतो का क्लोरिनेशन करने,पेयजल स्त्रोतो का स्वच्छता सर्वेक्षण एवं जल स्त्रोतो से प्राप्त पानी का फील्ड़ टेस्टिंग किट (FTK) के माध्यम से जल गुणवत्ता परिक्षण करने का प्रशिक्षण विभाग के मैदानी अमले द्वारा निरंतर दिया जा रहा है, इस वाटर टेस्टिंग किट से पानी के 10 प्रकार के टेस्ट आसान विधियों से कलर पहचानकर किया जाता है, टेस्ट किट में उपलब्ध केमिकल से 100 बार पानी के सेम्पल की जाँच की जाती है, जिससे की ग्रामवासी अपनी पंचायत, ग्राम की चौपाल, स्कूल, आंगनवाड़ी में ही बैठकर पेयजल स्त्रोतो से प्राप्त पानी की जाँच कर सके।
अभियान के इसी क्रम में मंदसौर विकासखंड के ग्राम बड़वन व भाटरेवास मे जल गुणवत्ता परिक्षण करने का प्रशिक्षण आशा कार्यकताओ, आंगनवाड़ी कार्यकर्त्ताओ को विभाग के जिला सलाहकार श्री मुकेश गुप्ता, WQMSP सलाहकार श्री अंकित ठाकुर ने दिया इसके साथ ही पेयजल स्त्रोतो क़ो स्वच्छ रखने, जल संरक्षण व संवर्धन की विधियों क़ो अपनाने,स्त्रोतो का नियमित क्लोरिनेशन करने,पिने के पानी का समुचित्त भण्डारण रखने , दूषित पानी के पिने से होने वाली बीमारियों से बचने, जल प्रदाय योजनाओं मे जनसहभागिता सुनिश्चित करने,ग्राम मे समग्र स्वच्छता का वातावरण सुनिश्चित करने की समझाईश दी गईं।
===========


