
सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के डॉ. सुनील कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय HR उत्कृष्टता सम्मान, ‘Strategic HR Visionary Leader of the Year’ अवॉर्ड से नवाजा गया
नई दिल्ली। मानव संसाधन प्रबंधन के क्षेत्र में उत्कृष्ट नेतृत्व, नवाचार और संगठनात्मक परिवर्तन के लिए सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के डायरेक्टर – ह्यूमन रिसोर्सेज, कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं लीगल, डॉ. सुनील कुमार मिश्रा को राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित 7वें संस्करण “द फ्यूचर ऑफ एचआर एंड एलएंडडी समिट एंड अवार्ड्स” में प्रतिष्ठित “Strategic HR Visionary Leader of the Year – Beverage Industry” सम्मान से सम्मानित किया गया।यह सम्मान डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ में लागू की गई आधुनिक एवं दूरदर्शी मानव संसाधन नीतियों, डिजिटल एचआर ट्रांसफॉर्मेशन तथा कर्मचारियों के समग्र विकास के लिए किए गए उल्लेखनीय योगदान के लिए प्रदान किया गया।डॉ. मिश्रा के नेतृत्व में समूह ने डिजिटल एचआर इकोसिस्टम, एचआर ऑडिट एवं कम्प्लायंस सिस्टम, परफॉर्मेंस मैनेजमेंट सिस्टम (PMS), टैलेंट मैनेजमेंट, सक्सेशन प्लानिंग, कर्मचारी सहभागिता (Employee Engagement), लर्निंग एंड डेवलपमेंट, लीडरशिप डेवलपमेंट प्रोग्राम, “वन टीम–वन अप्रोच” कार्य संस्कृति, पारदर्शी प्रदर्शन मूल्यांकन प्रणाली, कर्मचारी कल्याण कार्यक्रम, महिला सुरक्षा एवं कार्यस्थल सम्मान नीतियां, डिजिटल HRMS, दस्तावेजों के डिजिटलीकरण, एचआर एनालिटिक्स, कर्मचारी शिकायत निवारण प्रणाली तथा औद्योगिक संबंधों को सुदृढ़ बनाने जैसी अनेक महत्वपूर्ण पहलें सफलतापूर्वक लागू की हैं।इन पहलों के परिणामस्वरूप संगठन में कर्मचारी उत्पादकता, कार्य संस्कृति, कर्मचारी संतुष्टि, प्रतिभा संरक्षण (Talent Retention), अनुशासन, जवाबदेही और कर्मचारी जुड़ाव में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। साथ ही कर्मचारी पलायन (Attrition) में कमी लाकर संगठन को एक स्थायी और उच्च प्रदर्शन वाली कार्य संस्कृति विकसित करने में सफलता मिली है।सम्मान प्राप्त होने पर डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने कहा कि यह उपलब्धि केवल उनका व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर्स, शीर्ष प्रबंधन, एचआर टीम और सभी कर्मचारियों की सामूहिक प्रतिबद्धता, टीमवर्क एवं उत्कृष्ट कार्य संस्कृति का सम्मान है। उन्होंने कहा कि समूह भविष्य में भी नवाचार, डिजिटल परिवर्तन, कर्मचारी विकास और प्रभावी मानव संसाधन प्रबंधन के माध्यम से उद्योग जगत में नए मानक स्थापित करने के लिए निरंतर कार्य करता रहेगा।समारोह में डॉ. मिश्रा की अनुपस्थिति में यह सम्मान सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ की कॉर्पोरेट मैनेजर सुश्री मणि गुप्ता ने प्राप्त किया।इस उपलब्धि पर समूह के प्रमोटर्स, वरिष्ठ प्रबंधन एवं कर्मचारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए इसे पूरे संगठन के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय सम्मान समूह की उत्कृष्ट मानव संसाधन नीतियों, डिजिटल नवाचार, कर्मचारी-केंद्रित कार्य संस्कृति और संगठनात्मक उत्कृष्टता के प्रति उसकी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो भविष्य में भी उत्कृष्ट एचआर प्रथाओं और सतत संगठनात्मक विकास के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा।



