देशनई दिल्ली

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर प्रदीप अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट

सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर प्रदीप अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की शिष्टाचार भेंट

नई दिल्ली सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के प्रमोटर प्रदीप अग्रवाल ने भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से शिष्टाचार भेंट की।भेंट के दौरान प्रदीप अग्रवाल ने केंद्रीय मंत्री को सुपीरियर ग्रुप की भविष्य की विस्तार योजनाओं, अत्याधुनिक तकनीकों के उपयोग, नए निवेश, कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) कार्यक्रमों, रोजगार सृजन तथा नई एथेनॉल उत्पादन इकाइयों की स्थापना की योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। साथ ही भारत के बायोफ्यूल क्षेत्र को सशक्त बनाने, औद्योगिक विकास को गति देने तथा सतत एवं पर्यावरण-अनुकूल औद्योगिक विकास की दिशा में समूह की दीर्घकालिक रणनीति पर भी विस्तार से चर्चा हुई।नितिन गडकरी ने सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ द्वारा औद्योगिक विकास, रोजगार सृजन, आधुनिक तकनीकों के उपयोग तथा एथेनॉल उत्पादन के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समूह देश के औद्योगिक विकास, आत्मनिर्भर भारत के निर्माण तथा राष्ट्रीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। उन्होंने नवाचार, सतत विकास और राष्ट्र निर्माण की दिशा में समूह के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं भी दीं।यह जानकारी सुपीरियर ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज़ के निदेशक (मानव संसाधन, विधिक एवं कॉर्पोरेट कार्य) डॉ. सुनील कुमार मिश्रा ने साझा की। उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी का समय, मार्गदर्शन एवं प्रोत्साहन के लिए समूह की ओर से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनका प्रेरणादायी मार्गदर्शन औद्योगिक नवाचार, सतत विकास, रोजगार सृजन और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में समूह को और अधिक प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए प्रेरित करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}