मंदसौर जिलासीतामऊ
केसरिया आदिनाथ मंदिर में ध्वजारोहण महोत्सव संपन्न, अनिल कुमार ओस्तवाल ने लिया लाभ

केसरिया आदिनाथ मंदिर में ध्वजारोहण महोत्सव संपन्न, अनिल कुमार ओस्तवाल ने लिया लाभ
सीतामऊ। केसरीया आदिनाथ मंदिर में शनिवार को श्रद्धा और भक्ति के साथ ध्वजारोहण महोत्सव आयोजित किया गया। ध्वजारोहण का लाभ अनिल कुमार-सज्जनलाल ओसवाल परिवार को प्राप्त हुआ। लाभार्थी परिवार के निवास से निकली शोभायात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मंदिर पहुंची। विधिविधान एवं मंत्रोच्चार के बीच मंदिर शिखर पर ध्वजा चढ़ाई गई। इस दौरान मंदिर परिसर जयघोषों से गूंज उठा। महोत्सव के बाद स्वामीवत्सल्य का आयोजन हुआ। इससे पूर्व शुक्रवार शाम प्रभु भक्ति संध्या में भजन मंडली की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को भाव-विभोर कर दिया। अंत में केसरीया आदिनाथ ट्रस्ट मंडल ने लाभार्थी परिवार का बहुमान किया।



