भक्ति/ आस्थादलौदामंदसौर जिला

भव्य कलश यात्रा के साथ मजेसरी में हुई श्री देवनारायण की प्राण प्रतिष्ठा’


अंबाजी धाम गुरुदेव भी पहुंचे आयोजन में

दलौदा। मजेसरी में श्री देवनारायण मंदिर पर दो दिवसीय यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ श्री देवनारायण भगवान की प्राण प्रतिष्ठा की गई जिसमें यज्ञाचार्य श्री दिनेश चतुर्वेदी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार से यज्ञ व  प्राण प्रतिष्ठा को संपन्न करवाया गया।
इस धार्मिक आयोजन में मालवा के प्रसिद्ध श्री अंबाजी धाम निपानिया के पूज्य गुरुदेव ने पहुंचकर प्राण प्रतिष्ठा में भाग लिया व अपने आशीर्वचन में कहा कि माता पिता की सेवा से ही मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त होगा आप धर्म से जुड़ेंगे तो धर्म आपको आपस में जोड़कर रखेगा। धार्मिक आयोजन से समाज में एकता बनीं रहेगी और हिंदुत्व मजबूत होगा, उन्होंने आगे कहा कि एसे आयोजन प्रत्येक गांव में होना चाहिए जिससे हमारी संस्कृति भी बचेगी और युवाओं को सामाजिक समरसता की प्रेरणा मिलेगी।
पूरे आयोजन में खास बात यह रही कि यहां सभी समाज के लोगों द्वारा हवन में आहुतियां देकर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।अंत में महाप्रसादी का आयोजन हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}