मंदसौरमंदसौर जिला
वरिष्ठ पत्रकार अशोक झलोया को मिला “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड”

वरिष्ठ पत्रकार अशोक झलोया को मिला “लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड”
मंदसौर (निप्र) अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा, नई दिल्ली द्वारा महासभा के प्रांतीय उपाध्यक्ष श्री अशोक झलोया को समाज की उल्लेखनीय सेवा एवं जीवनभर समाज के लिए सक्रिय भूमिका निभाने हेतु *”लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड”* से सम्मानित किया गया।
उल्लेखनीय है कि श्रीअशोक झलोया पिछले 6 माह से अस्वस्थ होने के कारण पुणे-मुंबई महाराष्ट्र में चिकित्सा करवा रहे थे। हाल ही में संपन्न हुए महासभा की प्रदेश कार्य समिति एवं जिला सम्मेलन में यह सम्मान दिया जाना था, परंतु उनकी अनुपस्थिति में उन्हें यह सम्मान अब स्वस्थ होकर मंदसौर लौटने पर महासभा के पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर सम्मानित किया। अखिल भारतीय जांगिड़ ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय उप प्रधान श्री शिव कुमार शर्मा राष्ट्रीय राष्ट्रीय संगठन मंत्री श्री सत्यनारायण शर्मा महासभा के जिला अध्यक्ष श्री अनिल तिवारी पूर्व जिला अध्यक्ष श्री सुधीर शर्मा शिक्षाविद श्री देवेंद्र अडावदिया, श्री जांगिड़ ब्राह्मण सुथार पंचायत चंद्रपुर ट्रस्ट उसके सचिव श्री चंद्रशेखर तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष मांगीलाल झटावा, कोषाध्यक्ष रणछोड़ हंसवार,ट्रस्टी अंकित झलोया, अंगीरा– ऋषि शिक्षण संस्थान संस्थान के अध्यक्ष अर्जुन झलोया आदि सभी पदाधिकारियों ने श्री झलोया के स्वास्थ्य की जानकारी ली एवं महासभा की ओर से अवार्ड व स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया।
श्री झलोया ने पत्रकारिता के साथ-साथ जीवनभर समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभाई है। बीमारी के दौर में भी उनका संघर्ष और स्वाभिमान समाज के लिए प्रेरणा बना। सभी पदाधिकारी ने ऐसा ही सहयोग हमेशा बनाए रखें हमेशा मार्गदर्शन करते रहे यही अपेक्षा की है



