नीमचमध्यप्रदेश
मंदसौर में आयोजित हुआ ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा

मंदसौर में आयोजित हुआ ‘छात्रों की गूंज’ संवाद कार्यक्रम, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर हुई चर्चा
मंदसौर, 25 जून। जिला मुख्यालय मंदसौर में गुरुवार को छात्रों की गूंज कार्यक्रम के तहत विद्यार्थियों के साथ संवाद आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा व्यवस्था में बढ़ते अन्याय, लगातार हो रहे पेपर लीक, भर्ती घोटालों तथा युवाओं के भविष्य के साथ हो रहे खिलवाड़ के खिलाफ छात्रों की आवाज़ को मजबूती प्रदान करना था।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कोटा में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान आदरणीय राहुल गांधी जी द्वारा छात्रों के साथ किए गए संवाद, उनके विचारों एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों पर रखे गए दृष्टिकोण की जानकारी दी गई। इस दौरान छात्रों ने शिक्षा, रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और अनुभव भी साझा किए।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष श्री गुर्जर ने कहा कि आदरणीय राहुल गांधी जी द्वारा शुरू की गई यह मुहिम देश के करोड़ों युवाओं के अधिकार, सम्मान और भविष्य की लड़ाई है। शिक्षा और रोजगार से जुड़े गंभीर मुद्दों पर युवाओं की आवाज़ को मजबूती देना समय की आवश्यकता है। यह संघर्ष केवल छात्रों का नहीं, बल्कि देश के भविष्य को सुरक्षित करने का संघर्ष है।
कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष महेन्द्र सिंह गुर्जर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष सुनील बसेर, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, शहर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष इष्टा भाचावत, ग्रामीण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विकास दशोरा, जिला एनएसयूआई अध्यक्ष रितिक पटेल, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सम्यक जैन सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे एवं संवाद कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम के अंत में युवाओं के हितों की रक्षा तथा शिक्षा एवं रोजगार व्यवस्था में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए संघर्ष को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।



