सुवासरामंदसौर जिला

हजरत मोहम्मद पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज ने  सुवासरा थाना प्रभारी को सौंपा‌ ज्ञापन, वाचन  सदर रईस सिसगर ने किया

हजरत मोहम्मद पैगंबर पर आपत्तिजनक टिप्पणी के विरोध में मुस्लिम समाज ने  सुवासरा थाना प्रभारी को सौंपा‌ ज्ञापन, वाचन  सदर रईस सिसगर ने किया

✍️ पंकज बैरागी,

सुवासरा (निप्र)। सुवासरा नगर के मुस्लिम समाज के युवाओं एवं समाजजनों ने कथित आपत्तिजनक सोशल मीडिया टिप्पणियों के विरोध में सोमवार को पुलिस थाना सुवासरा पहुंचकर मंदसौर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल को सौंपते हुए संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की गई।

जानकारी के अनुसार स्थानीय अस्पताल रोड स्थित विधायक हरदीप सिंह डंग कार्यालय से समाजजन एकत्रित होकर रैली के रूप में पोरवाल पंचायत भवन मार्ग होते हुए पुलिस थाना सुवासरा पहुंचे। दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में उपस्थित मुस्लिम समाज के लोगों ने थाना परिसर में एकत्र होकर अपनी मांग रखी।

ज्ञापन में समाजजनों ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर सक्रिय एक महिला जिसका नाम नाजिया इलाही खान द्वारा मुस्लिम समाज एवं पैगंबर मोहम्मद साहब के संबंध में कथित रूप से आपत्तिजनक एवं अमर्यादित टिप्पणियां की गई हैं, जिससे मुस्लिम समुदाय की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। समाजजनों ने संबंधित प्रकरण की निष्पक्ष जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की।

मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने कहा कि देश के विभिन्न क्षेत्रों में भी इस मामले को लेकर विरोध दर्ज कराया जा रहा है तथा संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की जा रही है।

इस अवसर पर थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह बघेल ने समाजजनों को आश्वस्त किया कि उनका ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों तक भेज दिया जाएगा तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया जाएगा।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मुस्लिम समाज के अनेक युवा एवं वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}