विश्व पर्यावरण दिवस: हरियाली की मिसाल बने शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोपे गए नए पौधे

विश्व पर्यावरण दिवस: हरियाली की मिसाल बने शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर रोपे गए नए पौधे
शामगढ़। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में अपनी एक अनूठी पहचान बना चुका स्थानीय शामगढ़ रेलवे स्टेशन आज एक बार फिर ‘विश्व पर्यावरण दिवस’ के अवसर पर नई हरियाली से सराबोर हो उठा। अपनी घनी हरियाली और घने पेड़ों के लिए पहचाने जाने वाले इस स्टेशन परिसर में आज व्यापक स्तर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पेड़ों की छांव और शुद्ध वातावरण शामगढ़ रेलवे स्टेशन पर पूर्व में रोपे गए सैकड़ों पौधे आज विशाल वृक्षों का रूप ले चुके हैं। स्टेशन स्टाफ जिसमें विशेष कर रिटायर्ड कर्मचारी भी अपना सहयोग करते हैं
एवं मुस्तैदी और आम जनता की जागरूकता के चलते यहाँ के पेड़-पौधों की विशेष देख रेख की जाती है। यही वजह है कि यहाँ आने वाले यात्रियों को न सिर्फ ठंडी छांव मिलती है, बल्कि यहाँ का वातावरण भी बेहद शुद्ध, प्रदूषण मुक्त और सुंदर बना हुआ है।परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पौधरोपण इसी पर्यावरण-हितैषी परंपरा को बरकरार रखते हुए आज विश्व पर्यावरण दिवस पर स्टेशन परिसर के विभिन्न हिस्सों में नए फलदार और छायादार पौधे लगाए गए। उपस्थित जनों ने इन पौधों को केवल रोपने ही नहीं, बल्कि उनके पूरी तरह बड़ा होने तक नियमित रूप से सींचने और सुरक्षित रखने का संकल्प भी लिया।आयोजन में ये रहे मुख्य रूप से मौजूद इस सराहनीय पहल को सफल बनाने में रेलवे के आला अधिकारियों और कर्मचारियों ने सक्रिय सहभागिता निभाई, जिनमें मुख्य रूप से शामिल रहे:उमेश यादव (स्टेशन प्रबंधक)संदीप दुबे (परिवहन निरीक्षक)जयेश माथुरआशीष पटेल (पॉइंट्समैन)हरकेश गुर्जर (कार्यालय लिपिक)स्टेशन प्रशासन की इस मुहिम की रेल यात्रियों सहित स्थानीय नागरिकों ने भी काफी सराहना की है।



