के.एफ रुस्तम जी अवार्ड से सम्माननित होंगे निरीक्षक कमलेश सिंगार

के.एफ रुस्तम जी अवार्ड से सम्माननित होंगे निरीक्षक कमलेश सिंगार
भोपाल- मध्यप्रदेश पुलिस के.एफ रुस्तम जी अवार्ड 2024 के लिए निरीक्षक कमलेश सिंगार का चयन हुआ है निरीक्षक सिंगार पूर्व में मन्दसौर-नीमच तथा धार जिले में पदस्थ रहकर अपनी सेवाएं दे चुके है तथा उनकी कार्यशैली को आज भी सराहा जाता है पुलिस विभाग में निरीक्षक सिंगार द्वारा विभाग में सराहनीय कार्य करते हुए धार जिले टांडा थाना प्रभारी रहते हत्या,लूट,डकैती जैसी जघन्य अपराध में लिप्त 48 कुख्यात बदमाशो को पकड़ने तथा आम्र्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए 100 से अधिक हथियारों की जब्ती की थी, तथा मन्दसौर में पदस्थ रहते नाबालिक बालिका के साथ हुए दरिंदगी की घटना में आरोपियों को पकड़ने पर मुख्यमंत्री से सम्माननित किए गए थे। उक्त कार्यवाहीयों को लेकर पुलिस महानिदेशक द्वारा 50 हजार रुपये के इनाम राशी के साथ ही उन्हें रुस्तम जी अवार्ड द्वारा सम्माननित एवं पुरस्कृत किया जाएगा।निरीक्षक सिंगार वर्तमान में उज्जैन में पदस्थ है।
=================



