रतलामजावरा

गोमाता के सम्मान में मुस्लिम समाज उतरा मैदान में, राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

गोमाता के सम्मान में मुस्लिम समाज उतरा मैदान में, राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग

रिंगनोद।क्षेत्र में शुक्रवार को मुस्लिम समाज द्वारा गोमाता के सम्मान में एकजुट होकर ज्ञापन सौंपा गया। दोपहर करीब 2 बजे रिंगनोद सरपंच यूसुफ खान के नेतृत्व में मुस्लिम समाज एवं ग्रामीणजन रिंगनोद थाना पहुंचे, जहां थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गोमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित किए जाने की मांग की गई।

ज्ञापन में समाजजनों ने कहा कि गौमाता भारतीय संस्कृति और आस्था का महत्वपूर्ण प्रतीक है, इसलिए उसे राष्ट्रीय पशु का दर्जा दिया जाना चाहिए। इस दौरान मुस्लिम समाज के लोगों ने सामाजिक सौहार्द और आपसी भाईचारे का संदेश भी दिया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}