//////////////////////////////////////
8 दिवसीय जीवन संस्कार शिविर का आयोजन
रतलाम ,मंदसौर , नीमच जिले से 50 से अधिक बच्चे कर रहे सहभागिता
संघ हितचिंतक परम पूज्य आचार्य भगवंत श्री निपुण रत्न सूरीश्वर जी मा सा, प्रन्यास प्रवर श्री राज रत्न सूरीश्वर जी मा सा, प्रन्यास प्रवर श्री निराग रत्न सूरीश्वर जी मा सा आदि ठाणा की शुभ निश्रा में श्री केसरियाजी जैन गुरुकुल, स्टेशन रोड़, चित्तौड़गढ़ पर 24 मई से 31 मई तक के लिए चल रहा है जिसमे 200 शिविरार्थीयों को धार्मिक ओर जीवन संस्कार के बारे में शिक्षित किया जा रहा है ।
रतलाम ,मंदसौर, नीमच जिलो से भी 50 से अधिक बच्चे इस शिविर में सहभागिता कर रहे है
साथ ही उदयपुर , जयपुर निंबाहेड़ा, जोधपुर ओर राजस्थान के अनेक जिलों से भी बालक शिविर हेतु आए हुए है । प्रति दिन सभी बालकों द्वारा प्रतिक्रमण , स्नात्र पूजा , बौद्धिक चर्चा , धार्मिक गेम , प्रभु भक्ति जैसे अनेक आयोजन में भाग लिया जा रहा है । शिविर के 5 वे दिन करुणा दिवस पर 16 बच्चों में आयंबिल तप कर अबोल जीवों के प्रति संवेदना व्यक्त की ।
आगामी 30 तारीख को सभी बालकों को किला मन्दिर पर सुबह 5 बजे भाव यात्रा के साथ पैदल ले जाया जाएगा । मंदसौर से कल्याण मित्र परिवार के सदस्य भी शिविर में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं।
यह जानकारी गुरुकुल ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश वीरानी ओर सचिव के एम जैन ने दी ।
==========
वृद्धजनों के लिए 30 मई को रेडक्रॉस सभागार में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर
विशेषज्ञ डॉक्टर देंगे परामर्श एवं दवाएं
नीमच 28 मई 2026, जिला चिकित्सालय, नीमच द्वारा शनिवार, 30 मई 2026 को प्रातः 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक रेडक्रॉस सभागार में वृद्धजनों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
शिविर में जिला चिकित्सालय एवं मेडिकल कॉलेज के वरिष्ठ चिकित्सकों एवं मेडिकल टीम द्वारा वृद्धावस्था से जुड़ी बीमारियों की निःशुल्क जांच, परामर्श, उपचार किया जाएगा तथा निःशुल्क दवाओं का वितरण भी किया जाएगा।
सिविल सर्जन डॉ.महेन्द्र पाटिल एवं वृद्धजन स्वास्थ्य देखभाल कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ.मनीष यादव ने जिले के समस्त वृद्धजनों से शिविर में उपस्थित होकर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की है।
=========
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक आज
स्वास्थ्य योजनाओं की होगी समीक्षा
नीमच 28 मई 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की बैठक आज 29 मई 2026, शुक्रवार को शाम 4:00 बजे कलेक्टर कार्यालय सभागृह में आयोजित की जाएगी।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने बताया, कि बैठक में जिले में संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की जाएगी तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा होगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग से संबंधित समस्त जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहेंगे।
===========
ईदुल-अजहा का त्यौहार ईदगाह में नमाज और कुर्बानी कर मनाया गया
देश की तरक्की और अमन-चैन की दुआ मांगी गई नीमच-मुस्लिम समाज ने गुरुवार को त्याग और बलिदान का त्यौंहार ईदुल-अजहा बकरीद मनाया गया। ईदगाह कमेटी के सदर सईद भाई काले,अनवर भाई सेकेट्री ने बताया की इस्लामिक मान्यता के अनुसार हज़रत इब्राहिम अपने पुत्र हज़रत ईस्माइल को इसी दिन खुदा की राह में कुर्बान करने जा रहे थे,तो अल्लाह ने उसके पुत्र को जीवनदान दे दिया जिसकी याद में यह कुर्बानी का पर्व मनाया जाता है। शहरकाजी सद्दाम हुसैन अत्तारी ने ईदगाह में ईदुल-अजहा बकरीद की नमाज सुबह 8:00 बजे अदा करवाई तथा देश की तरक्की, खुशहाली और हिंदू-मुस्लिम समाज मिलजुल कर रहे,अपसी सौहार्द व अमन चैन कायम रहे, एवंम सभी त्यौहारों को भाईचारे से मनाने की दुआ मांगी गई। जामा मस्जिद, रिसाला मस्जिद,नसरुल्लाह खां मस्जिद,छोटी मंडी मस्जिद छावनी सहित उपनगर बघाना, नीमच सिटी मस्जिदों में अपने-अपने तय समय के अनुसार नमाज अदा की गई।वहीं ईदगाह में भी ईदुल-अजहा की विशेष नमाज अदा की गई।सभी मुस्लिम भाइयों ने गले मिलकर एक-दूसरे को मुबारकबाद पेश की,घरों में कुर्बानी का दौर चला समाज के लोग मिलने जुलने घर-घर पहुंचे। समाजजनों ने त्यौंहार धूमधाम से मनाया एवं उत्साह पूर्वक भाग लिया। एम आई सी सदर गुलाम रसूल पठान के द्वारा ईदगाह में नमाजीयों के लिए शरबत और ठंडे पानी की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर हाजी बाबू सलीम,ईकबाल सेक्रेट्री, तोफिक सिद्दिकी एम आई सी,इलियास भाई कुरेशी, शेख सैय्यद पठान के सदर सलीम खान,पार्षद प्रतिनिधि ईकबाल कुरेशी, इकराम पहलवान सईद चौधरी,नाहर पहलवान, अजहर भाई,अनवर कुरेशी, सद्दु कुरैशी आदि समाज के लोग उपस्थित थे। तथा सुरक्षा की दृष्टि से शासन, पुलिस प्रशासन के आला अधिकारी,थाना प्रभारी व नगर पालिका परिषद के कर्मचारी मौजूद थे। जिन्होंने समाजजन को ईदुल-अजहा की बधाई दी।
============
भारत विकास परिषद शाखा नीमच आज मनाएगी वीर सावरकर जी की जयंती
नीमच / सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जन्म जयंती आज दिनांक 28 मई गुरुवार को प्रातः 8 :30 बजे उनकी बघाना में प्रतिमा स्थल पर जो कि परिषद परिवार द्वारा ही लगाई गई है पर माल्यार्पण करेंगे एवं उन्हे स्मरण करेंगे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, कार्यकारी अध्यक्ष जीतू शक्तावत, सचिव सतीश गोयल द्वारा दी गई।