समाचार मध्यप्रदेश नीमच 28 मई 2026 गुरुवार

/////////////////////////////////////
अब रीवा में दम दिखाएंगे जिले के तैराक
54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप के लिए नीमच टीम रवाना, खिलाड़ियों में मुकाबलों को लेकर दिखा उत्साह
नीमच। जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के बाद अब नीमच के युवा तैराक राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। बुधवार को नीमच जिला तैराकी संघ की टीम 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप में भाग लेने के लिए रीवा रवाना हुई। खिलाड़ियों में राज्य स्तरीय मुकाबलों को लेकर उत्साह और आत्मविश्वास नजर आया।
जिला तैराकी संघ द्वारा चयनित खिलाड़ियों की टीम को बुधवार को रीवा के लिए रवाना किया गया। 30 मई से 3 जून तक आयोजित होने वाली 54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप में प्रदेशभर के तैराक विभिन्न स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। जिला स्तरीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले नीमच के खिलाड़ी अब राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। रवाना होने से पहले खिलाड़ियों और पदाधिकारियों के बीच उत्साहपूर्ण माहौल बना रहा। खिलाड़ियों ने अभ्यास सत्रों के दौरान अपनी तैयारियों को अंतिम रूप दिया और बेहतर प्रदर्शन के लक्ष्य के साथ रीवा के लिए रवाना हुए। प्रतियोगिता में फ्री स्टाइल, बेक स्ट्रोक, ब्रेस्ट स्ट्रोक और बटरफ्लाई स्ट्रोक सहित विभिन्न स्पर्धाओं में जिले के खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे। टीम रवाना होने के दौरान जिला तैराकी संघ अध्यक्ष अशोक मोदी, उपाध्यक्ष प्रकाश मंडवारिया, मोहनसिंह गेहलोत, राकेश बंसल, राजेश वर्मा, संघ सचिव तरुण ओझा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। ज्ञानोदय स्विमिंग एकेडमी के कोच एवं टीम मैनेजर रविंदर कुमार सोनी भी खिलाड़ियों के साथ रीवा रवाना हुए, जो प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को तकनीकी मार्गदर्शन देंगे।
किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम को लेकर बैठक संपन्न

नीमच। भारतीय जनता पार्टी मध्य प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के निर्देशानुसार एवं किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के मार्गदर्शन एवं भाजपा किसान मोर्चा प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी गणपत आंजना के मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय तपोभूमि पर किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला नीमच एवं किसान मोर्चा की संयुक्त बैठक संपन्न हुई।
बैठक को भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रदेश कार्य समिति सदस्य महेंद्र भटनागर, किसान मोर्चा प्रभारी गणपत आंजना, मन की बात के जिला प्रभारी आदित्य मालू, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा मोडी ने संबोधित किया। सर्वप्रथम भारत माता, डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की गई। स्वागत उद्बोधन किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष राजू नागदा ने दिया। मन की बात प्रभारी आदित्य मालू ने अपने उद्बोधन में सभी बूथ पर एवं शक्ति केन्द्र पर 100ः मन की बात कार्यक्रम को सुनने के लिए कार्यक्रम आयोजित करने एवं मन की बात कार्यक्रम में जिले को प्रदेश में नंबर वन लाने की बात कही।
प्रशिक्षण प्रभारी गणपत अंजना ने अपने उद्बोधन में 31 मई रविवार को होने वाले मन की बात कार्यक्रम को मंडल, शक्ति केन्द्र, बूथ प्रत्येक पर करने एवं संगठन एप के माध्यम से अपलोड करने की बात कही। किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम गांव की चौपाल, गौशाला, पॉली हाउस ऐसी सभी जगह किसानों के बीच में आयोजित करने की बात कही।
प्रदेश कार्य समिति महेंद्र भटनागर ने किसानों के साथ मन की बात कार्यक्रम में नवाचार करने की बात कही, जिसमें सब्जी मंडी, गांव की मेड आदि जगह किसानों के बीच में कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला महामंत्री धन सिंह कैथवास, नमो एप प्रभारी आयुष कोठारी भी मंचासीन रहे। बैठक में जिले के पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, किसान मोर्चा के पदाधिकारी, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक का संचालन गोपाल शर्मा ने किया। उपरोक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी एवं सह प्रभारी शुभम शर्मा द्वारा दी गई।
============
मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन ने वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से विभागीय योजनाओं और कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
नीमच 27 मई 2026, प्रदेश के मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन द्वारा बुधवार को मंत्रालय भोपाल से वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से कमिश्नर, कलेक्टर्स एवं पुलिस अधीक्षकों की बैठक में शासकीय योजनाओं, कार्यक्रमों तथा कानून व्यवस्था की समीक्षा कर आवश्यक निर्देश दिए।
मुख्य सचिव श्री जैन ने सभी जिलो को वर्षा पूर्व आपदा प्रबंधन की सभी आवश्यक तैयारियां करने, समर्थन मूल्य पर उपार्जन कार्य के तहत उपज के सुरक्षित भण्डारण, किसानों को त्वरित भुगतान करने, प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में औद्योगिक क्षेत्र के लिए उपयुक्त भूमि चयनित, चिन्हित कर आवंटित करने तथा उद्योगो को बढ़ावा देने के लिए बैंक ऋण फायनेंसिंग पर विशेष फोकस करने के निर्देश दिए। बैठक में जल गंगा संवर्धन अभियान, मत्स्य पालन को बढावा देने, जलाशयों में केज स्थापना, राजस्व प्रकरणों का समय सीमा में निराकरण, पी.एम.राहत योजना तथा राहवीर योजना के तहत प्रकरणों की स्वीकृति संबंधीत बिंदुओं पर समीक्षा कर आवश्यक निर्देश भी दिए।
नीमच के एनआईसी कक्ष में कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा, पुलिस अधीक्षक श्री राजेश व्यास, जिला पंचायत सीईओ श्री अमन वैष्णव, एडीएम श्री बी.एस.कलेश, सहित विभिन्न विभागो के जिला अधिकारी उपस्थित थे।
===========
आई.टी.आई. में प्रवेश के लिए पंजीयन प्रांरभ
नीमच 27 मई 2026, शासकीय आईटीआई नीमच (डूंगलावदा), जावद, मनासा एवं रामपुरा में प्रवेश हेतु पंजीयन प्रारंभ हो गये है। सभी आईटीआई में सत्र 2026-27 हेतु प्रवेश पंजीयन 26 मई से 30 जून 2026 तक किए जाएंगे। इन संस्थाओं में संचालित विभिन्न व्यवसायों में प्रवेश हेतु कक्षा 10वीं उत्तीर्ण छात्र-छात्राएं संस्था में आवश्यक डॉक्यूमेंट्स सहित उपस्थित होकर आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश प्रक्रिया के तहत अभ्यर्थियों को प्राथमिकता के आधार पर अपनी पसंद के ट्रेड चुनने का अवसर दिया जाएगा। अधिक जानकारी हेतु संबंधित आईटीआई संस्था में संपर्क किया जा सकता है।
============
जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक अब 29 मई को
नीमच 27 मई 2026, कलेक्टर श्री हिमांशु चंद्रा की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की कार्यकारी समिति की बैठक 29 मई 2026 को सायं 4 बजे कलेक्टोरेट सभागृह नीमच में आयोजित की जा रही है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.दिनेश प्रसाद ने समिति के सभी सदस्यों से बैठक में उपस्थित होने का आगृह किया है।
===============
भारत विकास परिषद शाखा नीमच आज मनाएगी वीर सावरकर जी की जयंती
नीमच / सेवा संस्कार में अग्रणी भारत विकास परिषद शाखा नीमच स्वतंत्र वीर विनायक दामोदर सावरकर जी की जन्म जयंती आज दिनांक 28 मई गुरुवार को प्रातः 8 :30 बजे उनकी बघाना में प्रतिमा स्थल पर जो कि परिषद परिवार द्वारा ही लगाई गई है पर माल्यार्पण करेंगे एवं उन्हे स्मरण करेंगे। उपरोक्त जानकारी भारत विकास परिषद शाखा नीमच के मीडिया प्रभारी मनोज माहेश्वरी, कार्यकारी अध्यक्ष जीतू शक्तावत, सचिव सतीश गोयल द्वारा दी गई।
=======
54वीं राज्य तैराकी चैम्पियनशिप के लिए नीमच टीम रवाना, खिलाड़ियों में मुकाबलों को लेकर दिखा उत्साह



