सीतामऊ में आगामी त्यौहार को लेकर शांति समिति कि बैठक संपन्न हुई

साइबर ऐसी चीज है जिससे कोई छुपाए तो भी अपराध छुप नहीं सकता है- एसडीओपी श्री प्रजापति
त्यौहारो में नगर कि जनता कि सेवा में परिषद सदैव तत्पर है – श्री शुक्ला
सीतामऊ। आगामी त्यौहारों में शांति व्यवस्था को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक नगर परिषद अध्यक्ष मनोज शुक्ला की अतिथि में तहसीलदार मोहित सिनम तहसीलदार पंकज गंगवाल अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश प्रजापति एवं थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने बैठक ली।
बैठक को संबोधित करते हुए नगर परिषद अध्यक्ष से मनोज शुक्ला ने कहा कि नगर परिषद द्वारा त्योहारों में कि जाने वाली व्यवस्थाए कि जाएगी। जनता कि सेवा के लिए सदैव तत्पर है।श्री शुक्ल ने नगर में लगे कैमरे पुलिस की तीसरी आंख को लेकर कहां की नगर पूर्णत सुरक्षित और शांत रहे इसको लेकर कैमरे सदस्य चालू रहना चाहिए की अमरों की रखरखाव के बालाजी की व्यवस्था परिषद द्वारा की जाएगी परंतु और सामाजिक तत्वों द्वारा जो नुकसान पहुंचाया जा रहा है उसकी पुलिस सुरक्षा व्यवस्था प्रदान करें।
बैठक को संबोधित करते हुए तहसीलदार मोहित सिंह ने कहा कि आगामी ईंद का त्योहार है सभी शांति और सौहार्द पूर्ण रूप से मनाएं कोई और व्यवस्था न हो त्योहार अपने अपने धर्म और हर्ष उल्लास के लिए हैं और हर्ष उल्लासपूर्वक ही मनाया जाए।
अनुविभागीय पुलिस अधिकारी दिनेश प्रजापति ने कहा कि त्यौहार में ऐसा कोई भी कार्य न करें जिससे समाज के किसी व्यक्ति को ठेस या झगड़ा जैसी स्थिति उत्पन्न हों किसी भी प्रकार से सोशल मीडिया पर गलत चैटिंग का इस्तेमाल नहीं करें या ऐसे फोटो नहीं शेयर करें जिससे समाज में गलत संदेश जाता है। किसी को अपना बनाना और जोड़ कर रखना बहुत मेहनत त्याग कि आवश्यकता होती है।पर एक शब्द ऐसा ना जाने कब तीर बन जाए। आपका त्याग प्रेम देखते ही ढह जाएगा। इसमें आप अच्छे मित्र भाई रिश्तेदार किसी को भी खो सकते हैं। श्री प्रजापति ने कहा कि साइबर ऐसी चीज है जिससे कोई छुपाए तो भी अपराध छुप नहीं सकता है। साथी ईद त्योहार के आयोजकों से कहा कि पहले से निर्धारित टाइमिंग रूट में कोई बदलाव नहीं होगा उनके अनुसार आप अपने आयोजन को शांतिपूर्वक और आनंद उत्साह के साथ मनाएं। श्री प्रजापति ने थाना क्षेत्र के गांव से ईद त्यौहार के आयोजन प्रतिनिधि कि अनुपस्थिति को लेकर कहा कि शांति समिति बैठक का मुख्य उद्देश्य आपके माध्यम से समाज तक शासन प्रशासन की व्यवस्था को पहुंचाना तथा शांति और व्यवस्था बनाए रखना है।
एसडीओपी श्री प्रजापति ने फायर ब्रिगेड ठीक होने पर नपं का एवं गुंडों बदमाशों पर तहसीलदार न्यायालय द्वारा लगातार कार्यवाही पर धन्यवाद ज्ञापित किया।
थाना प्रभारी कमलेश प्रजापति ने कहा की आगामी 28 मई को एकमात्र ईद जुलाहा का त्यौहार है। इस दौरान किसी ऐसे पशु जो प्रतिबंधित है उनके साथ किसी भी प्रकार से छेड छाड़ आदि नहीं करें। जो परंपरा अनुसार कानूनी रूप से है उसका पालन करते हुए ईद का त्योहार शांति और लाश के साथ मनाई साथ ही ऐसे फोटो कमेंट को सोशल मीडिया पर शेयर नहीं करें जिनसे वैमनस्यता फैलती है। सभी त्यौहार आपसी मेल मिलाप के लिए है। एक छोटा सा गलत कार्य किसी का जीवन बर्बाद कर सकता है और जो गया वह जीवन का समय वापस कभी नहीं लौटकर आ सकता है इसलिए हम अपने परिवार समाज मित्रों के साथ आनंद उत्साह के साथ रहे।
थाना प्रभारी श्री प्रजापति ने आम जनता से आह्वान करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर जो तंज कसने वाले मैसेज किए जा रहे हैं वह नहीं करें आपके मैसेज भले किसी को अच्छे लगते हो पर किसी को बुरे लगे तो वह आपका अंदर ही अंदर स्थाई दुश्मन बन सकता है। ऐसे मैसेज करें जिससे समाज अच्छाइयों के प्रति जागरूक हो और समाज परिवार की प्रगति के लिए सहायक हो। बैठक थाना प्रभारी ने नपं अध्यक्ष कि कैमरे कि सुरक्षा पुलिस द्वारा किए जाने कि बात कही।
बैठक में मुस्लिम समाज सदर ईद त्योहार आयोजन और व्यवस्था को लेकर जानकारी दी।इस अवसर पर बैठक में गणमान्यजन समाजसेवी जनप्रतिनिधि पत्रकार भाजपा कांग्रेस नेता तथा विभिन्न विभागों एवं पुलिस स्टाप उपस्थित रहा।
नगर में पुलिस का निकला फ्लेग मार्च
बैठक के पश्चात शाम को सीतामऊ पुलिस द्वारा आगामी त्योहारों को देखते हुए नगर में फ्लैग मार्च निकाला
त्यौहारो में नगर कि जनता कि सेवा में परिषद सदैव तत्पर है – श्री शुक्ला



