मकान सूचीकरण का कार्य 100 प्रतिशत होने पर प्रगणकों तथा सुपरवाइजर का किया स्वागत

मकान सूचीकरण का कार्य 100 प्रतिशत होने पर प्रगणकों तथा सुपरवाइजर का किया स्वागत
सीतामऊ। जनगणना 2027 (16वीं भारतीय जनगणना) पूरी तरह से डिजिटल माध्यम से आयोजित की जा रही है। इसमें पहली बार नागरिकों को घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से अपनी जानकारी खुद दर्ज करने (Self-Enumeration) का विकल्प दिया गया था।
जनगणना 2027 के प्रथम चरण- मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना के लिए स्व-गणना का कार्य 16 अप्रैल से 30 अप्रैल तक स्व गणना कि गई। उसके पश्चात 01 से सितंबर 2026 तक किया जाना है
इसके अंतर्गत नगर परिषद सीतामऊ नगरीय क्षेत्र के अंतर्गत 20 मई बुधवार को मकान सूचीकरण का कार्य 100 प्रतिशत होने पर समस्त प्रगणकों तथा सुपरवाइजर को पुष्पहारों के द्वारा चार्ज अधिकारी जीवन राय माथुर (मुख्य नगर पालिका अधिकारी ) द्वारा सम्मानित किया गया l तथा पूरे नगरीय क्षेत्र का सुचारू रूप से कार्य पूर्ण करवाने के लिए सहायक चार्ज अधिकारी मनोज जामलिया को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया l
उल्लेखनीय है कि जनगणना के द्वितीय चरण जनसंख्या गणना फरवरी 2027 के लिए निर्धारित और इसका मुख्य केंद्र परिवारों के सभी व्यक्तियों की विस्तृत जनसांख्यिकीय,सामाजिक – आर्थिक, सांस्कृतिक, प्रवासन और प्रजनन संबंधी जानकारी जुटाना है।


