मददमंदसौरमंदसौर जिला

प्र.आर. श्री चौधरी के निधन पर परिजनों को 01.10 करोड़ राहत राशि का एसपी श्री मीना चेक प्रदान किया

प्र.आर. श्री चौधरी के निधन पर परिजनों को 01.10 करोड़ राहत राशि का एसपी श्री मीना चेक प्रदान किया

मंदसौर। पुलिस विभाग में पदस्थ प्रधान आरक्षक शांतिलाल चौधरी जिनका माह अक्टूबर वर्ष 2025 में दुर्घटना के पश्चात अस्पताल में उपचाररत रहते दुखद निधन हो गया था। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त जिले के पुलिस अधिकारी कर्मचारियों एवं उनके परिवारजन को बेहतर सुविधा प्रदाय करने के उद्देश्य से पुलिस सैलरी पैकेज (पीएसपी) योजना के अंतर्गत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से अनुबंध किया गया है जिसके अंतर्गत दुर्घटना में पुलिस विभाग के किसी भी कर्मचारी की मृत्यु हो जाती है तो उस कर्मचारी के आश्रित परिवारजन को योजना के 01 करोड़ रुपए की सहायता राशि का भुगतान किया जाता है। तथा इसी योजना के अंतर्गत ग्रुप टर्म इंश्योरेंस में 10 लाख रुपये का भुगतान भी किया जाता है।

पुलिस सैलरी पैकेज योजना के अंतर्गत जिला मंदसौर में पदस्थ प्रधान आरक्षक स्व. श्री शांतिलाल चौधरी के परिजनों को आज दिनांक 20.05.26 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीना, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री टी एस बघेल, तथा पुलिस सर्विस पैकेज (पीएसपी ) योजना के प्रभारी ASI (M) श्री विनोद आर्य तथा SBI मुख्य शाखा मंदसौर के क्षेत्रीय प्रबंधक श्री दीपेंद्र रघुवंशी, मुख्‍य प्रबंधक महेश कुमार पाटीदार तथा सहायक प्रबंधक श्री अंकित जोशी की उपस्थिति में स्व. प्रधान आरक्षक शांतिलाल चौधरी के पुत्र एवं पुत्री को 01 करोड़ 10 लाख रुपए की सहायता राशि का चेक प्रदान किया गया।

उल्लेखनीय है कि शांतिलाल चौधरी शामगढ़ के रहने वाले थे एवं गरोठ पदस्थ थे। और गरोठ उज्जैन फोरलेन पर सड़क दुर्घटना के बाद उपचार के दौरान देहान्त हो गया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}