मंदसौर जिलासीतामऊ

खाकी का खौफ, जनता का भरोसा: नाहरगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई DGP ने की पुलिस टीम की सराहना

खाकी का खौफ, जनता का भरोसा: नाहरगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई DGP ने की पुलिस टीम की सराहना

मंदसौर। पुलिस का बढ़ा मान, इस त्वरित और सख्त कार्रवाई ने आम जनता के दिलों में सुरक्षा की भावना को जगाया और खाकी के प्रति विश्वास को और ज्यादा मजबूत कर दिया है। इस बड़ी कार्रवाई से अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं। मंदसौर में अपराध करने वालों की जगह सिर्फ जेल में है।

नाहरगढ़ पुलिस ने एक ऐसी बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है, जिसने न सिर्फ प्रदेशभर में पुलिस की साख बढ़ाई है, बल्कि अपराधियों में भी खौफ पैदा कर दिया है। अंतरराज्यीय स्तर पर सक्रिय कुख्यात लच्छु गैंग के चार शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर मंदसौर पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। यह गैंग देश के कई राज्यों में बंद मकानों को निशाना बनाकर मात्र 7 मिनट में ग्रिल काटकर चोरी और डकैती की वारदातों को अंजाम देता था।

पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 37 लाख रुपए का मशरुका, जिसमें सोने-चांदी के जेवर, एक चारपहिया वाहन और वारदात में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए हैं।

पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टी.एस. बघेल तथा एसडीओपी कीर्ति बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी वरुण तिवारी और उनकी टीम ने यह उल्लेखनीय कार्रवाई की। सूचना मिलते ही पुलिस ने सुनसान स्थान पर घेराबंदी कर गैंग के चार सदस्यों गणेश उर्फ गणपत, कैलाश उर्फ बिशन, छोटू वसुनिया और दिनेश उर्फ महेश को दबोच लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 11 राज्यों में चोरी एवं डकैती की वारदातें करना स्वीकार किया है।

इस बड़ी सफलता के बाद मध्यप्रदेश पुलिस महानिदेशक (DGP) कैलाश मकवाना ने CCएवं उनकी पूरी टीम की सराहना करते हुए उन्हें पुरस्कृत करने की घोषणा की है। डीजीपी ने कहा कि मध्यप्रदेश पुलिस संगठित अपराध और अंतरराज्यीय आपराधिक गिरोहों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।

इस कार्रवाई से उन पीड़ित परिवारों को भी बड़ी राहत मिली है, जो लंबे समय से इस गैंग की वारदातों का शिकार हुए थे और न्याय की उम्मीद लगाए बैठे थे। स्थानीय नागरिकों और सामाजिक संगठनों ने पुलिस की मुस्तैदी की खुलकर प्रशंसा की है। शहर में चर्चा है कि मंदसौर पुलिस की इस कार्रवाई ने यह साबित कर दिया कि अपराधी चाहे कितने भी शातिर हों, कानून के लंबे हाथों से बच नहीं सकते।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}