ज्योतिष दर्शन

आज 15 मई 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल 

🙏🏻श्री गणेशाय नमः 🙏🏻

🙏🏻शुभ प्रभात 🙏🏻

आज 15 मई 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग व्रत त्यौहार सहित राशिफल

आज 15 मई 2026 शुक्रवार का पंञ्चांग-

सूर्य उत्तरायण, उत्तर गोल, वसंत ऋतु। अश्विनी नक्षत्र रात्रि 08 बजकर 14 मिनट तक उपरांत भरणी नक्षत्र का आरंभ। आयुष्मान योग दोपहर 02 बजकर 21 मिनट तक उपरांत सौभाग्य योग का आरंभ। वणिज करण प्रातः 08 बजकर 31 मिनट तक उपरांत विष्टि (भद्रा) करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात मेष राशि पर संचार करेगा।

तिथि- कृष्ण त्रयोदशी – प्रातः 08:31 बजे तक, फिर चतुर्दशी
योग आयुष्मान – दोपहर 02:21 बजे तक, फिर सौभाग्य
करण वणिज – प्रातः 08:31 बजे तक
करण विष्टि (भद्रा) – सायं 06:54 बजे तक
करण शकुनि – प्रातः 05:11 बजे (16 मई) तक
सूर्य और चंद्रमा की स्थिति
सूर्योदय का समय
प्रातः 05:30 बजे
सूर्यास्त का समय सायं 07:05 बजे
चंद्रोदय का समय प्रातः 04:41 बजे (16 मई)
चंद्रास्त का समय सायं 05:31 बजे
आज का शुभ मुहूर्त 15 मई 2026
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 50 मिनट से 12 बजकर 45 मिनट तक।
अमृत काल दोपहर 01 बजकर 44 मिनट से दोपहर 03 बजकर 11 मिनट तक।
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 00 मिनट से 4 बजकर 45 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 15 मई 2026

सुबह 10:30 से दोपहर 12:00 बजे तक राहुकाल रहेगा।
सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक गुलिक काल रहेगा।
दोपहर 03:30 से 04:30 बजे तक यमगंड रहेगा।

भद्रा का वास- स्वर्ग में
दिशाशूल– पश्चिम

आज का नक्षत्र

आज चंद्रदेव अश्विनी नक्षत्र में विराजमान रहेंगे।
अश्विनी नक्षत्र: रात्रि 08:14 बजे तक
स्थान: 13°20’ मेष राशि से 26°40’ मेष राशि तक
नक्षत्र स्वामी: शुक्रदेव
राशि स्वामी: मंगलदेव
देवता: यमराज (न्याय के देवता)

आज के व्रत त्योहार -वृषभ संक्रांति।

आज ज्येष्ठ मासिक शिवरात्रि की पूजा का निशिता मुहूर्त रात में 11:57 पी एम से लेकर 12:38 ए एम तक है. जो लोग व्रत हैं, वे दिन अपनी सुविधा के अनुसार भी पूजा कर सकते हैं. शिव पूजा में मुहूर्त देखने की जरूरत नहीं होती है. बेलपत्र, भांग, धतूरा, चंदन, गंगाजल, अक्षत्, फूल, फल, धूप, दीप आदि से विधिपूर्वक शिव पूजा करें. शिवरात्रि की कथा सुनें और शिव परिवार की आरती करें. व्रत का पारण कल सुबह सूर्योदय के बाद करें. ​शिवरात्रि व्रत और पूजा से संकट मिटते हैं, मनोकामनाएं पूरी होती हैं. आज शुक्रवार को शाम में सूर्यास्त बाद लक्ष्मी पूजा करें. शुक्रवार का दान दें. आपके धन और संपत्ति में वृद्धि होगी.

आज का चौघड़िया

[[[[[[[[[[[[[[[[[[[]]]]]]]]]]]]]]]]]]]

आज 15 मई 2026 शुक्रवार का  राशिफल

मेष राशि-

आपकी विश्वसनीयता में वृद्धि होगी और अपनी बातों पर अडिग रहने का लाभ मिलेगा। भावनात्मक संबंधों में एक-दूसरे के सम्मान को लेकर संवेदनशील रहना होगा। योजनाबद्ध कार्यों में सावधानी से आगे बढ़ने का समय है।
शुभ रंग: भूरा , शुभ अंक: 9

वृषभ राशि-

नई चुनौतियों को स्वीकार करते हुए आगे बढ़ने का समय है। इसके लिए संघर्ष करना होगा, जिससे आपकी प्रतिभा में निखार आएगा और कुछ नया सीखने को मिलेगा। विरोधियों का व्यवहार उकसाने वाला हो सकता है, धैर्य रखें। भावनात्मक संबंधों से सहयोग प्राप्त होगा।
शुभ रंग: कॉफी , शुभ अंक: 6

मिथुन राशि-

विभिन्न योजनाओं में आगे बढ़ने के लिए चुनाव बुद्धिमानी से करना होगा। आर्थिक निवेश के जोखिमों को समझने की आवश्यकता है। कठिन समय में भाग्य का साथ मिलने से स्थितियों में सुधार आएगा। निवेश और करियर से जुड़े फैसलों में अनुभवी लोगों की सलाह लाभदायक रहेगी।
शुभ रंग: पीच, शुभ अंक: 3

कर्क राशि-

कार्यकुशलता में वृद्धि होगी। किसी विशेष विषय पर लिया गया निर्णय सही सिद्ध होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। माता-पिता का व्यवहार अनुकूल रहेगा। बदलाव के लिए तैयार रहें; भावनात्मक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।
शुभ रंग: स्लेटी , शुभ अंक: 7

सिंह राशि-

नई सुविधाएं जुटाने के लिए आप प्रयत्नशील रहेंगे। कार्यक्षेत्र की स्थितियों में सुधार के परिणामस्वरूप सकारात्मक बदलाव आएंगे। भावनात्मक संबंधों में आपसी भरोसा बढ़ेगा। भूमि या भवन के सौदों से लाभ होने के योग हैं।
शुभ रंग: नारंगी, शुभ अंक: 2

कन्या राशि-

प्रशासनिक दृष्टि से व्यवस्था पर पकड़ बनाने के लिए अतिरिक्त धन खर्च करना पड़ सकता है। कार्यों की गति अपेक्षा से धीमी रहेगी। पुराने संबंधों से पुनः जुड़ना लाभकारी सिद्ध होगा। अकारण चिंता हावी रह सकती है।
शुभ रंग: ऑफ व्हाइट, शुभ अंक: 8

तुला राशि-

राजनीतिक या सामाजिक जीवन में कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। यह पुरानी मेहनत का फल मिलने का समय है। तकनीकी और विज्ञान से जुड़े विद्यार्थियों को अपनी आगामी भूमिका पर गंभीरता से विचार करना होगा।
शुभ रंग: चमकीला सफेद, शुभ अंक: 1

वृश्चिक राशि-

घटनाओं के लिहाज से आज का दिन महत्वपूर्ण रहेगा। आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण और ऊर्जावान महसूस करेंगे। कार्यों की दिशा सही रखने के लिए किसी सच्चे साथी की आवश्यकता होगी। विचार-विमर्श के बाद ही आगे बढ़ें।
शुभ रंग: गुलाबी , शुभ अंक: 7

धनु राशि-

पुराने सहयोगियों से भेंट होगी और किसी नई योजना पर विचार हो सकता है। स्थान परिवर्तन की संभावना बन रही है। आप अधिकारियों के प्रभाव से मुक्त होना चाहेंगे। भाग्य पर भरोसा बढ़ेगा और आप स्वतंत्र योजनाओं के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
शुभ रंग: मैरून, शुभ अंक: 9

मकर राशि-

प्रशासनिक दक्षता बढ़ेगी और व्यवस्थाओं पर नियंत्रण बेहतर होगा। अनुशासन की कठोरता के कारण व्यक्तिगत संबंधों में खटास आ सकती है। अति-आत्मविश्वास में आकर आर्थिक लेनदेन न करें और सावधानी बरतें। यात्रा टालना बेहतर होगा।
शुभ रंग: बैंगनी, शुभ अंक: 4

कुम्भ राशि-

कार्यों के प्रति उत्साह बना रहेगा। परिजनों का समर्थन मिलने से आर्थिक चिंताएं दूर होंगी। मशीनरी और शारीरिक श्रम से जुड़े कार्यों में तत्काल लाभ की संभावना है। मांगलिक या धार्मिक कार्यों पर धन खर्च हो सकता है।
शुभ रंग: पीकॉक ब्लू , शुभ अंक: 5

मीन राशि-

कार्य के अंतिम चरण में लापरवाही बरतने से बचें, अन्यथा हाथ आया लाभ हाथ से निकल सकता है। संतान की उम्मीदों पर खरा उतरने में कठिनाई महसूस हो सकती है। हालांकि, भावनात्मक संबंधों से सही समय पर मदद मिलने से राहत मिलेगी।
शुभ रंग: केसरिया, शुभ अंक: 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}