सूर्य के राशि परिवर्तन से किस जातक को होगा लाभ किसको करना उपाय देखिए मासिक राशिफल

सूर्य के राशि परिवर्तन से किस जातक को होगा लाभ किसको करना उपाय देखिए मासिक राशिफल
ज्योतिषाचार्य पं. यशवंत जोशी
जय दुर्गा ज्योतिष संस्थान एवं अनुसंधान केन्द्र मंदसौर
7024667849, 8085381720
15 मई शुक्रवार को ग्रहों के राजा सूर्यदेव राशि परिवर्तन कर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य का राशि परिवर्तन सभी बारह राशियों के जीवन, स्वास्थ्य, मान-सम्मान, धन और कार्यक्षेत्र पर विशेष प्रभावित करता है। किस राशि के जातक को क्या प्रभाव पड़ता देखिए मासिक राशिफल।
मेष राशि- सूर्य का यह गोचर धन, वाणी और परिवार के मामलों में प्रभाव डालेगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे तथा रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। कार्यक्षेत्र में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा लेकिन वाणी की कठोरता विवाद करा सकती है। परिवार में तालमेल बनाए रखें। स्वास्थ्य में गले, आंख और मुख संबंधी परेशानी हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें तथा निवेश सोच- समझकर करें। सूर्यदेव को जल अर्पित करना लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि- सूर्य का आपकी राशि में गोचर आत्मविश्वास, सम्मान और प्रभाव में वृद्धि करेगा। नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त होंगे तथा समाज में प्रतिष्ठा बढ़ेगी। हालांकि क्रोध और जिद संबंधों में तनाव ला सकती है इसलिए संयम रखें। स्वास्थ्य में सिरदर्द, गर्मी और रक्तचाप संबंधी समस्या हो सकती है। विद्यार्थियों को अधिक मेहनत करनी होगी। यात्रा लाभदायक रहेगी तथा सूर्य मंत्र का जाप शुभ फल देगा।
मिथुन राशि– यह गोचर खर्च और मानसिक चिंताओं को बढ़ा सकता है। कार्यों में देरी और अधिक भागदौड़ रहेगी लेकिन विदेश संबंधी मामलों में लाभ संभव है। नौकरी में विरोधियों से सावधान रहें तथा किसी पर अत्यधिक भरोसा न करें। परिवार में धैर्य बनाए रखें। स्वास्थ्य में तनाव, अनिद्रा और आंखों की परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। अनावश्यक खर्चों से बचें तथा सूर्य उपासना करें।
कर्क राशि– सूर्य का यह गोचर आय और इच्छाओं की पूर्ति में सहायक रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी तथा मित्रों और प्रभावशाली लोगों से लाभ मिल सकता है। नौकरी में पद और सम्मान बढ़ने के योग हैं। प्रेम संबंधों में अहंकार से बचें। स्वास्थ्य में पेट और रक्तचाप संबंधी समस्या हो सकती है। निवेश सोच-समझकर करें। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा परिवार का सहयोग मिलेगा।
सिंह राशि- यह गोचर कार्यक्षेत्र में सफलता और सम्मान दिलाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार में प्रगति होगी तथा अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। कार्यभार अधिक रहने से मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी लेकिन दिखावे में खर्च बढ़ सकता है। विद्यार्थियों को मेहनत का फल मिलेगा। प्रतिदिन सूर्य को अर्घ्य देना शुभ रहेगा।
कन्या राशि– सूर्य का गोचर भाग्य और धर्म के मामलों में शुभ प्रभाव देगा। रुके हुए कार्य पूरे होंगे तथा यात्रा से लाभ मिलने के योग हैं। नौकरी और व्यापार में नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पिता और गुरुजनों का सहयोग मिलेगा। विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन मौसम परिवर्तन से परेशानी हो सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।
तुला राशि– यह गोचर मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अचानक खर्च बढ़ सकते हैं तथा धन संबंधी मामलों में सावधानी रखनी होगी। कार्यक्षेत्र में विरोधियों से सतर्क रहें। परिवार में तनाव की स्थिति बन सकती है इसलिए धैर्य रखें। स्वास्थ्य में पेट और रक्तचाप संबंधी समस्या परेशान कर सकती है। मानसिक चिंता बढ़ सकती है। सूर्य उपासना और गुड़ का दान लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि- सूर्य का यह गोचर दांपत्य और साझेदारी के मामलों में प्रभाव डालेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा लेकिन क्रोध विवाद करा सकता है। व्यापार में साझेदारी से लाभ संभव है। नौकरी में प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी। स्वास्थ्य में पेट और गर्मी संबंधी परेशानी हो सकती है। विवाह संबंधी प्रयास सफल हो सकते हैं। यात्राएं लाभदायक रहेंगी तथा धैर्य से कार्य करना उचित रहेगा।
धनु राशि- यह गोचर शत्रुओं और प्रतियोगिता पर विजय दिलाने वाला रहेगा। नौकरी और व्यापार में मेहनत से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें क्योंकि पेट और रक्तचाप की समस्या हो सकती है। सहकर्मियों से विवाद से बचें। विद्यार्थियों को अधिक परिश्रम करना होगा। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य की चिंता रह सकती है। सूर्य स्तोत्र का पाठ शुभ रहेगा।
मकर राशि– सूर्य का गोचर शिक्षा, बुद्धि और संतान पक्ष के लिए शुभ रहेगा। विद्यार्थियों को सफलता के अवसर मिलेंगे। प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी लेकिन अहंकार से बचना होगा। नौकरी और व्यापार में नई योजनाएं लाभ देंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा पर मानसिक तनाव हो सकता है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी तथा आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।
कुंभ राशि-यह गोचर परिवार, भूमि और सुख- सुविधाओं में वृद्धि करेगा। संपत्ति और वाहन संबंधी कार्यों में लाभ संभव है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कार्यक्षेत्र में दबाव बढ़ सकता है लेकिन धैर्य से सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य में छाती और रक्तचाप संबंधी समस्या हो सकती है। खर्चों पर नियंत्रण रखें। सूर्य उपासना लाभकारी रहेगी।
मीन राशि-सूर्य का यह गोचर साहस और पराक्रम बढ़ाएगा। कार्यक्षेत्र में प्रयास सफल होंगे तथा नए संपर्क लाभ देंगे। भाई-बहनों से सहयोग मिलेगा। यात्राएं लाभदायक रह सकती हैं। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा लेकिन थकान और तनाव से बचें। आर्थिक स्थिति बेहतर होगी तथा धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।



