46.5 डिग्री तापमान के साथ देश का चौथा सबसे गर्म शहर बना रतलाम

46.5 डिग्री तापमान के साथ देश का चौथा सबसे गर्म शहर बना रतलाम
भोपाल। मई माह में गर्मी का पारा हाई दिखाई देने लगा। सुबह से ही गर्मी लु चलने लगी। वही दिन में हाल-बेहाल करने वाली गर्मी का असर से सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है। जानकारी के अनुसार भोपाल में भी पारा 42 डिग्री के आसपास बना हुआ है।मध्य प्रदेश का मालवा-निमाड़ यानी, इंदौर और उज्जैन संभाग के 15 में से 11 जिले अगले 4 दिन तक लू की चपेट में रहेंगे। भोपाल और नर्मदापुरम संभाग में भी हीट वेव चलेगी मौसम केंद्र ने चेतावनी जारी की है।रतलाम में पारा रिकॉर्ड 46.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।बालाघाट, सिवनी, दतिया, टीकमगढ़, धार, इंदौर, देवास, सीहोर, सागर, छिंदवाड़ा, रायसेन में तेज गर्मी होगी।
वही मध्यप्रदेश के जिलों में रात का तापमान असामान्य रूप से बढ़ रहा है. नर्मदापुरम में 29.4 डिग्री, भोपाल में 29.2 डिग्री, सतना में 28.6 डिग्री, धार में 28.5 डिग्री, सागर में 28.3 डिग्री और रतलाम में 28.2 डिग्री मंदसौर में 28 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया. पिछले दिनों भी कई शहरों में रात का तापमान लगातार ऊंचा बना हुआ है, जिससे गर्मी का असर और अधिक महसूस किया जा रहा है।
अधिक तापमान लोगों की जैविक घड़ी को प्रभावित कर रहा
डॉक्टरों अनुसार, रात के समय अधिक तापमान लोगों की जैविक घड़ी को प्रभावित कर रहा है। डॉक्टरों का कहना है कि लोग गहरी नींद नहीं ले पा रहे हैं, जिससे दिनभर थकान और बेचैनी बनी रहती है। डॉक्टरों के मुताबिक, उनके पास आने वाले लगभग 25 से 30 प्रतिशत मरीज इन दिनों नींद न आने या गर्मी के कारण असहजता की शिकायत कर रहे हैं।नींद पूरी नहीं होने से लोगों में खर्राटे, अनियमित खान-पान और मोटापे जैसी समस्याएं बढ़ रही हैं.
डॉक्टरों का कहना है कि कई लोग रात में बार-बार उठकर कुछ न कुछ खा लेते हैं, जिससे पाचन संबंधी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।कई दिनों से पड़े कूलर के उपयोग से निकलने वाली धूल और प्रदूषित हवा के कारण एलर्जी के मामले भी बढ़ रहे हैं, जिससे नींद और अधिक प्रभावित हो रही है।लोगों को अपनी दिनचर्या में बदलाव करने, दिन में अधिक से अधिक पानी पीने तथा स्वच्छ व ठंडे वातावरण में सोने की व्यवस्था करने की सलाह दी है।



