मल्हारगढ़मंदसौर जिला

पिपलियामंडी पुलिस ने 3 शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर 3 बाइक कि बरामद

पिपलियामंडी पुलिस ने 3 शातिर मोटरसाइकिल चोरों को गिरफ्तार कर 3 बाइक कि बरामद

पिपलिया मंडी।पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के निर्देशन पिपलियामंडी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने सक्रियता दिखाते हुए 3 शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चुराई गई 03 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं।10.02.2026 को फरियादी दीपक सोनी निवासी पिपलियामंडी की हीरो स्प्लेंडर बाइक (MP 14 MU 1481) उनके घर के सामने से चोरी हो गई थी। इस संबंध में थाना पिपलियामंडी पर अपराध क्रमांक 119/ 2026 धारा 303(2) BNS के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी।

मुखबिर की सूचना पर 13 मई 2026 को काचरिया रोड़ पिपलियामंडी से आरोपी महेश पिता पुष्कर कुमावत,22 वर्ष निवासी नरसिंहपुरा मन्दसौर को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।उसकी निशानदेही पर अन्य दो आरोपी रवि उर्फ नारायण पिता ओंकारलाल कुमावत,35 वर्ष निवासी नरसिंहपुरा मन्दसौर व असलम पिता शब्बीर मेवाती,24 वर्ष निवासी नई फतेहगढ़ थाना दलौदा को भी गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 3 मोटरसाइकिलें हीरो स्प्लेंडर (MP 14 MU 1481), हीरो होण्डा स्प्लेंडर (MP 44 MA 6272), हीरो स्प्लेंडर प्लस (RJ 35 SK 4515) बरामद की गई।

कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह इवने, उनि भीम सिंह राठौड़, प्रआर विजय परमार और पूरी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}