मंदसौर जिलाशामगढ़

दुख की विषम घड़ी में भी धनोतिया परिवार ने मानवता की मिसाल पेश कर भारत विकास परिषद के माध्यम से किया नेत्रदान

दुख की विषम घड़ी में भी धनोतिया परिवार ने मानवता की मिसाल पेश कर भारत विकास परिषद के माध्यम से किया नेत्रदान

शामगढ़- समाजसेवी एवं अध्यापक किशोरचंदजी धनोतिया के छोटे भाई एवं नागेशजी लोकेशजी धनोतिया के बड़े भाई सा मुकेशजी धनोतिया (मेलखेड़ा वाला) का आज आकस्मिक स्वर्गवास हो गया दुख की इस घड़ी में भी धनोतिया परिवार ने धैर्य का परिचय देते हुए मानवता की मिसाल पेश की और भारत विकास परिषद शामगढ़ के माध्यम से गरोठ शाखा के सदस्य राधेश्यामजी रत्नावत पूर्व सचिव दीपक मुजावदिया एल्डरमैन मुकेश दानगढ़ की प्रेरणा से नेत्रदान जैसा पुनीत कार्य किया

नेत्र उत्सर्जन का कार्य परिषद के नेत्रदान प्रभारी ओमेश गहलोत एवं डॉ गोपाल कृष्ण वर्मा एवं प्रांत नेत्रदान प्रभारी महेश मांदलिया ने सफलतापूर्वक किए और नेत्र प्राइवेट वाहन द्वारा गोमाबाई नेत्रालय नीमच भेजे गए जहां पर दो लोगों को नेत्र रोशनी प्राप्त होगी

भारत विकास परिषद शामगढ़ शाखा अध्यक्ष डॉ अजय चौहान एवं पूर्व अध्यक्ष मनोज जैन ने परिवार का आभार व्यक्त किया मोहनलाल  मुजावदिया व धनोतिया परिवार के सदस्यगण एवं रिश्तेदार उपस्थित रहेयह धनोतिया परिवार का दूसरा नेत्रदान है 2024 में किशोर धनोतिया द्वारा इनकी दिवंगत सुपुत्री का भी नेत्रदान करवाया गया था

अंतिम यात्रा आज शाम 5:00 बजे निवास स्थान सत्य साइ टाउनशिप शामगढ़ से निकलेगी

============

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}