समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 13 मई 2026 बुधवार

///////////////////////////////
पेंशन प्रकरणों का करें त्वरित समाधान
जनसुनवाई में कलेक्टर, अपर कलेक्टर, सीईओ जिला पंचायत ने सुनी 81 आवेदकों की समस्याएं
मंदसौर 12 मई 26 / जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग एवं अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल, सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 81 आवेदकों की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई के दौरान आम नागरिकों द्वारा प्रस्तुत विभिन्न आवेदन एवं शिकायतों पर गंभीरतापूर्वक विचार किया गया। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंशन प्रकरणों का करें त्वरित समाधान। पेंशन में किसी प्रकार का विलम्ब न हो। इसके साथ ही सीमांकन एवं नामांतरण के प्रकरणों को लंबित न रखें। आरसीएमएस के प्रकरण का तुरंत समाधान करें।
जनसुनवाई के दौरान प्राप्त प्रकरणों पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित एवं आवश्यक निर्देश जारी किए गए। ग्राम सुठी निवासी यशवंतसिंह द्वारा स्वयं की कृषि भूमि पर आने जाने का रास्ता खुलवाने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार सितामऊ को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसी तरह कोटड़ी निवासी हिम्मतसिंह द्वारा क्रमोन्नती वेतन दिलवाने के संबंध में आवेदन दिया गया, जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। पिपलिया मंडी निवासी बालुराम द्वारा मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलवाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया, जिस पर तहसीलदार सितामऊ को शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में भावांतर योजना का लाभ दिलवाने, ड्रोन सर्वे करवाने, भूमि की रजिस्ट्री करवाने, नामांतरण हेतु एनओसी जारी करवाने, कृषि भूमि का रास्ता खुलवाने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए। फोटो संलग्न
=======
ग्राम लसुड़िया इला एवं छतरी भानपुरा में आयुष्मान आरोग्य शिविर आयोजित
लोगों की टीबी स्क्रीनिंग कर, जागरूकता का दिया संदेश
मंदसौर 12 मई 26 / प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत संचालित 100 दिवसीय आयुष्मान आरोग्य अभियान के तहत भानपुरा छतरी में आयुष्मान आरोग्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक वर्ग, विशेषकर उच्च जोखिम वाले क्षेत्रों के निवासियों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना एवं टीबी (क्षय रोग) जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान करना रहा।
शिविर के दौरान टीबी जागरूकता अभियान अंतर्गत उपस्थित ग्रामीणों को टीबी शपथ दिलाई गई। ब्लॉक भानपुरा के टीबीएचवी श्री देवेंद्र तिवारी द्वारा ग्रामीणों को टीबी रोग के प्रति जागरूक करते हुए इसके प्रमुख लक्षणों की जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि लगातार कई दिनों तक खांसी आना, भूख न लगना, वजन में कमी होना, रात में पसीना आना तथा बुखार बने रहना टीबी के संभावित लक्षण हो सकते हैं।
उन्होंने यह भी बताया कि टीबी एक पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है और घबराने की आवश्यकता नहीं है। बलगम जांच में पॉजिटिव आने पर 6 माह तक नियमित उपचार से मरीज पूर्णतः स्वस्थ हो सकता है। साथ ही शासन द्वारा मरीजों को उपचार अवधि के दौरान प्रति माह 1000 रुपये की पोषण सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान की जाती है।
शिविर में आए नागरिकों की व्यापक स्वास्थ्य जांच की गई। इसमें टीबी स्क्रीनिंग हेतु एक्स-रे के माध्यम से संदिग्ध एवं पूर्व उपचाररत मरीजों की जांच की गई। इसके अतिरिक्त हीमोग्लोबिन, रक्तचाप, रक्त शर्करा एवं बीएमआई सहित सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण भी किए गए।
================
पोलीटेक्निक महाविद्यालय में प्रवेश हेतु काउंसलिंग प्रारंभ
इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के इच्छुक विद्यार्थी 29 मई तक पंजीयन कराए
मंदसौर 12 मई 26 / शिवशंकर शर्मा शा. पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर प्राचार्य द्वारा बताया गया कि कार्यालय अध्यक्ष काउंसलिंग समिति, आयुक्त, तकनीकी शिक्षा संचालनालय भोपाल द्वारा शासकीय पोलीटेक्निक महाविद्यालय मंदसौर में त्रिवर्षिय डिप्लोमा इंजीनियरिंग के प्रथम वर्ष में प्रवेश हेतु प्रथम चरण की कांउसलिंग आरंभ हो चुकी है, जिसकी अंतिम तिथि 29 मई 2026 है।
इंजीनियरिंग क्षेत्र में अपना केरियर बनाने के इच्छुक 10वीं उत्तीर्ण विद्यार्थी अपना पंजीयन संस्था में उपस्थित होकर निःशुल्क करवा सकते है। इस महाविद्यालय में 04 ब्रांच कमशः कम्प्युटर साईंस एंड इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग एवं मैकेनिकल इंजीनियरिंग संचालित है। विद्यार्थी मनचाही ब्रांच में पंजीयन के लिए 10वीं पास अंकसूची, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवासी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की फोटो कॉपी तथा अपना पासपोर्ट साईज का फोटो साथ लेकर आए।
संस्था में प्रवेश संबंधित जानकारी के लिए प्राचार्य डॉ. दिलीप कुमार शर्मा मो.नं. 9826747125 या प्रवेश शाखा प्रभारी श्री आकाश तिवारी मो.नं. 7987519842 और श्री पुलकित जोशी मो.नं. 9424033264 से संपर्क किया जा सकता है । संस्था में प्रवेशित पात्र विद्यार्थियों को शासन के नियमानुसार फीस में छुट और छात्रवृत्ति का लाभ दिया जाता है।
==============
अनुसूचित जाति प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2026-27 हेतु MPTAASC पोर्टल 15 मई से प्रारंभ होगा
अनुसूचित जाति प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 15 मई से करें आवेदन
मंदसौर 12 मई 26 / अनुसूचित जाति विकास विभाग सहायक संचालक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए अनुसूचित जाति प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन हेतु MPTAASC पोर्टल 15 मई से प्रारंभ होगा। अनुसूचित जाति प्री एवं पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए 15 मई से आवेदन कर सकते हैं।
===========
1 जुलाई से मध्यप्रदेश में लागू होगा विकसित भारत अधिनियम जी राम जी
अब साल भर में मिलेगा 125 दिन का रोजगार
ग्रामीण आजीविका एवं अधोसंरचनात्म क विकास को मिलेगी गति
मंदसौर 12 मई 26 / प्रदेश में एक जुलाई 2026 से विकसित भारत जी राम जी अधिनियम पूरी तरह से लागू हो जाएगा। अधिनियम के लागू होने से अब वर्ष भर में 125 दिन का रोजगार मिलेगा। इससे न सिर्फ ग्रामीण आजीविका को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि अधोसंरचनात्मक विकास को भी गति मिलेगी। ग्रामीण क्षेत्रों में आजीविका एवं अधोसंरचनात्मक विकास के दृष्टिगत भारत सरकार द्वारा विकसित भारत-गारंटी फॉर रोजगार एंड आजीविका मिशन (ग्रामीण) (वीबी-जी राम-जी) अधिनियम-2025 को हाल ही अधिसूचित किया गया है। यह अधिनियम प्रदेश में एक जुलाई 2026 से लागू हो जाएगा। प्रदेश में विकसित भारत जी राम जी अधिनियम लागू होने के साथ मनरेगा अधिनियम स्वत: ही निरस्त हो जाएगा।
विकसित भारत-जी राम जी अधिनियम ग्रामीण विकास के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक परिवर्तन है जो विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप एक समेकित रूप में भविष्य उन्मुख एवं उत्पादकता आधारित ग्रामीण विकास में ढांचागत परिवर्तन कर एक नए युग की शुरुआत करता है।
अधिनियम के अंतर्गत प्रत्येक ग्रामीण परिवार के वयस्क सदस्य जो अकुशल कार्य करने के इच्छुक हैं उनके लिए एक वित्तीय वर्ष में 125 दिन के रोजगार का प्रावधान किया गया है। इससे ग्रामीणों की आय में वृद्धि के साथ आजीविका की सुरक्षा को मजबूती प्राप्त होगी। अधिनियम के प्रावधानों में श्रमिकों द्वारा कार्य की मांग करने पर उसे समय सीमा में कार्य उपलब्ध कराया जाना आवश्यक है, अन्यथा उसे श्रमिक बेरोजगारी भत्ता पाने का हक होगा।
अधिनियम के तहत कार्य करने वाले श्रमिकों को समय सीमा में प्रत्यक्ष भुगतान प्रणाली (डायरेक्ट बेनीफिट ट्रान्सफर-डीबीटी) के माध्यम से उनके बैंक अथवा डाकघर खातों में भुगतान किया जाना अनिवार्य किया गया है। अन्यथा वह श्रमिक विलम्बित क्षतिपूर्ति पाने का पात्र होगा।
अधिनियम में विकसित भारत @2047 के राष्ट्रीय विजन के अनुरूप भारत राष्ट्रीय ग्रामीण अवसंरचना स्टैक व पीएम गति शक्ति के एकीकरण सहित शुरू किए जाने वाले कार्यों में जल-संबंधी कार्यों के माध्यम से जल सुरक्षा, ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत अवसंरचना, आजीविका-संबंधी अवसंरचना तथा प्रतिकूल मौसमीय घटनाओं के शमन के लिये कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।
एक वित्तीय वर्ष में 60 दिनों की अवधि का विराम
वीबी जी राम जी अधिनियम में बुवाई और कटाई के पीक सीजन में कृषि श्रमिकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए एक वित्तीय वर्ष में 60 दिनों की अवधि ‘विराम अवधि’ के रूप में रहेगी, जिससे कृषि कार्य के लिये श्रमिकों की उपलब्धता रहे।
पारदर्शिता के लिए होगी डिजिटल निगरानी
यह अधिनियम प्रभावी क्रियान्वयन, जवाबदेही और पारदर्शिता के लिये डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना रियल टाइम निगरानी और उन्नत पारदर्शिता तन्त्र के माध्यम से मजबूती प्रदान करता है। इस प्रणाली में बायोमेट्रिक प्रमाणीकरण, मोबाइल आधारित निगरानी, रियल टाइम डेशबोर्ड, एआई तकनीकी का प्रयोग किया जाना है, जिससे पारदर्शिता के साथ क्रियान्वयन, निगरानी, समयबद्ध रिपोर्टिंग और सुधारात्मक कार्यवाही की जा सकेगी।
पंचायतें बनाएंगी कार्ययोजना
अधिनियम में कार्ययोजना विकसित ग्राम पंचायत प्लान के माध्यम से ग्राम पंचायतों द्वारा तैयार की जाएंगी, जिसमें पंचायतों की भौगोलिक स्थिति एवं विकास स्तर के अनुसार आवश्यकताओं को ध्यान में रखा जाएगा। क्रियान्वयन में ग्राम पंचायत की महत्वपूर्ण भूमिका होगी। वह श्रमिकों का पंजीकरण करने, ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड जारी करने के लिए उत्तरदायी होगी। ग्राम सभा नियमित सामाजिक अंकेक्षण भी करेगी। मध्यवर्ती पंचायतें, ब्लॉक-स्तरीय आयोजना, प्रस्तावों के समेकन एवं अभिसरण के सुगमीकरण पर ध्यान केंद्रित करेंगी। जिला पंचायतें, एक समर्पित संचालन समिति के माध्यम से समग्र पर्यवेक्षण एवं निगरानी की जिम्मेदारी निभाएंगी।
जल्द जारी होंगे नियम:
भारत सरकार द्वारा दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रदेश में वीबी जी राम जी अधिनियम को लागू करने के लिये शीघ्र ही नियम जारी किये जायेंगे। इसके लिये बड़े पैमाने पर तैयारी की जा रही है। जिससे वीबी जी राम जी अधिनियम के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में अधोसंरचनात्मक विकास के साथ ग्रामीण परिवारों को रोजगार के अवसर मुहैया कराया जा सके।
=================
पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र के ग्राम नालीखेड़ा में खेत पर लाश मिली हैं
=============
NEET UG 2026 परीक्षा रद्द…
पेपर लीक की आशंका के चलते फैसला, CBI जांच करेगी; करीब 23 लाख छात्रों ने परीक्षा दी थी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी यानी NTA ने 3 मई को हुई NEET 2026 परीक्षा रद्द कर दी है। परीक्षा की नई डेट्स जल्द जारी की जाएंगी। NTA ने कहा है कि केंद्र सरकार की मंजूरी के बाद परीक्षा रद्द की गई है।
CBI करेगी पेपर लीक की जांच-
भारत सरकार ने फैसला किया है कि इस मामले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) करेगा ताकि इसमें लगाए गए आरोपों की व्यापक जांच की जा सके। NTA, ब्यूरो को पूरा सहयोग देगा और जांच के लिए आवश्यक सभी सामग्री, रिकॉर्ड और सहायता उपलब्ध कराएगा।
NTA ने बताया है कि NEET (UG) 2026 परीक्षा को लेकर पहले 10 मई 2026 को एक प्रेस नोट जारी किया गया था। अब एजेंसी ने छात्रों, अभिभावकों और जनता को कुछ नए फैसलों की जानकारी दी है।
=========
झावल अवैध शराब का जखीरा
अफजलपुर पुलिस ने झावल के किसी राठौर के यहां से अवैध शराब का जखीरा पकड़ने की सूचना विश्वसनीय सूत्रों से ज्ञात हुआ कि लंबे समय से अवैध शराब बेचने का काम चल रहा था आज अफजलपुर पुलिस ने कार्यवाही की है हालांकि अफजलपुर पुलिस जल्द मामले का खुलासा करेगी।
======
पोरवाल समाज के विरूद्ध सोशल मीडिया पर मनगढन व्यंग करने एवं समाज की छवि खराब करने वाले व्यक्ति के विरुद्ध कार्रवाई हेतु पोरवाल समाज के लोग एकत्रित होकर गरोठ थाने पहुंच कर दिया ज्ञापन….।
==========
भानपुरा पुलिस व्दारा 58.285 किलोग्राम गांजा जप्त एक आरोपी गिरफ्तार
भानपुरा -पुलिस अधीक्षक श्री विनोद कुमार मीणा के व्दारानिर्देश दिए गए हैं । जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमति हेमलता कुरील तथा SDOP गरोठ श्री विजय कुमार यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भानपुरा निरीक्षक रमेशचन्द्र दांगी के नेतृत्व में भानपुरा पुलिस टीम व्दारा अवैध मादक पदार्थ गांजा 58.285 किलोग्राम किमती 870000/- रुपये का जप्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है ।
11.05.2026 को थाना भानपुरा पर पदस्थ सउनि सुर्यपाल मईडा को विश्वसनिय मुखबीर ने सूचना दी की भेरु लाल पिता कन्हैयालाल माली निवासी बाबुल्दा के ग्राम बाबुल्दा स्थित अपने खेत पर बने टपरी मे कट्टो में अवैध मादक पदार्थ गांजा भारी मात्रा मे लिये हुए है । जो किसी बाहरी तस्कर को उक्त गांजा देने की फिराक मे है । सूचना विश्वसनिय होने से थाने से मय फोर्स के ग्राम बाबुल्दा स्थित भैरु माली के खेत पर बनी टापरी के पास पहुंचा जहां मुखबिर द्वारा बताये हुलिए का एक व्यक्ति टापरी के बैठा दिखा जो पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। जिसको हमराह फोर्स का नाम पता पुछते उसने अपना नाम भेरुलाल माली पिता कन्हैयालाल माली उम्र 47 साल निवासी बाबुल्दा थाना भानपुरा जिला मन्दसौर (म.प्र.) का रहने वाला बताया तथा उसके कब्जे वालो चार टेरीकोट कपेड के कट्टे मे अवैध मादक पदार्थ गांजा होना पाया गया जिसका तोल करते 58.285 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा किमती 870000/- रुपये का होना पाया गया । आरोपी के विरुध्द एनडीपीएस एक्ट के आज्ञापक प्रावधानो का पालन करते हुए गिरफ्तार कर आरोपी के विरुध्द थाना भानपुरा पर अपराध क्रमांक 153/2026 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट का पंजिबध्द कर विवेनचा मे लिया गया । आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ गांजा के स्त्रोत एवं खपत के संबंध मे पुछताछ की जा रही है ।
गिरफ्तार आरोपी – भेरुलाल माली पिता कन्हैयालाल माली उम्र 47 साल निवासी बाबुल्दा थाना भानपुरा जिला मन्दसौर (म.प्र.)
जप्त मश्रुका – 58 किलो 285 ग्राम गांजा किमती 870000/-
सराहनिय योगदान – निरी. रमेशचंद दांगी थाना प्रभारी भानपुरा व टीम का सराहनिय योगदान रहा ।
==========
नगर पालिका के 700 सफाई मित्रों को सुरक्षा एवं सफाई उपकरण वितरित ,
नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने सफाई मित्रो को एक ही स्थान पर एवं एक ही दिन में उपकरण वितरित किये
मंदसौर- नपाध्यक्ष श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर की नगर पालिका परिषद मंदसौर नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है नगर की सफाई व्यवस्था बेहतर हो तथा सफाई मित्रों (कर्मचारियों) को बेहतर सुरक्षा एवं सफाई उपकरण मिले इसके लिए कल मंगलवार को नगरपालिका के द्वारा कमला नेहरू स्कूल परिसर में नगर पालिका के लगभग 700 सफाई मित्रो (कर्मचारियों) को पी.पी.ई. किट सुरक्षा उपकरण एवं सफाई उपकरण प्रदान किए गए श्रीमती रमादेवी बंशीलाल गुर्जर स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर एवं नगर पालिका सभापति प्रतिनिधि रामेश्वर मकवाना पार्षदगण श्रीमती भारती पाटीदार सुनीता गुजरिया पार्षद प्रतिनिधि अनूप माहेश्वरी ने प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी हेमचंद शर्मा एवं प्रभारी सफाई दरोगा की उपस्थिति में सफाई मित्रों को वर्दी एवं सुरक्षा उपकरण जिसमें टोपी ग्लब्स मास्क जैकेट कम्बु ट जूते एवं सफाई उपकरण जिसमें फावड़ा गैति एवं फावड़ी शामिल है सभी सफाई मित्रों को वितरित किए इस अवसर पर नपाध्यक्ष श्रीमती गुर्जर ने कहा कि सफाई मित्र हमारे नगर पालिका परिवार के महत्वपूर्ण अंग है उनकी सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी है इनको बेहतर सुरक्षा एवं सुविधा मिले यह हमारा प्रयास रहा है आज हमारे नगर पालिका परिषद लगभग 700 कर्मचारियों को एक साथ एक ही स्थान पर उपकरण वितरित कर रही है स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के अंतर्गत आगामी समय में जो स्वच्छता सर्वेक्षण होने जा रहा है उसमें नगर पालिका को बेहतर रैंकिंग मिले यह हमारा प्रयास है
============
साथ ही संस्था अध्यक्ष विनय दुबेला ने मंदसौर के समस्त खेल प्रेमियों एवं नागरिकों से आग्रह किया कि खिलाड़ियों को निरंतर प्रोत्साहन देने के लिए खेल मैदानों पर उपस्थित होकर उनका उत्साहवर्धन करें। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को समाज एवं नागरिकों का सहयोग और समर्थन मिलेगा तो वे और अधिक आत्मविश्वास के साथ बड़े मंचों पर सफलता प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर समिति के सदस्यों एवं खेल प्रेमियों ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
==========]



