मंदसौर जिलासुवासरा

सुवासरा पुलिस की कार्यवाही दुध टेंकर वाहन मे छिपाकर रखा कुल 94.300 किलो डोडाचुरा आरोपी भारतसिंह से जप्त

सुवासरा पुलिस की कार्यवाही दुध टेंकर वाहन मे छिपाकर रखा कुल 94.300 किलो डोडाचुरा आरोपी भारतसिंह से जप्त

 

सुवासरा-पुलिस अधीक्षक श्री विनोद मीना के द्वारा  निर्देश दिये । निर्देशो का पालन करते हुऐ दिनांक 09.05.2026 को मूखबिर सूचना के आधार पर श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गरोठ सुश्री हेमलता कुरील एवं एसडीओपी सीतामऊ श्री दिनेश प्रजापति के नेतृत्व मे थाना प्रभारी सुवासरा निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल के निर्देशन मे उनि भारत कटारा चौकी प्रभारी रूनिजा द्वारा गठित टीम की मदद से सुवासरा नई आबादी धानखेड़ा कच्चे रास्ते गणेश मगरे से आरोपी भारतसिंह पिता नारायण सिंह सौंधिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम डुंगरखेड़ी थाना शामगढ़ के कब्जे वाले पीकअप दुध टेंकर क्रमांक MP14GC2706 मे छिपाकर रखे कुल 9 प्लास्टिक के कट्टो मे भरा कुल 94 किलो 300 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी से मोके पर ही जप्त शुदा अवैध मादक पदार्थ डोडाचुरा के स्त्रोत के संबंध मे पुछताछ करते आरोपी भारतसिंह द्वारा उक्त डोडाचुरा अपने साथी संदीपसिंह पिता सरदारसिंह सौंधिया राजपुत निवासी डुंगरखेड़ी थाना शामगढ़ द्वारा भरवाना बताया जो थाना वापसी पर दोनो आरोपीयो के विरूद्ध अपराध क्रमांक 139/26 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है ।

गिरफ्तार आरोपी – भारतसिंह पिता नारायण सिंह सौंधिया उम्र 32 साल निवासी ग्राम डुंगरखेड़ी थाना शामगढ़

फरार आरोपी – संदीपसिंह पिता सरदारसिंह सौंधिया राजपुत निवासी डुंगरखेड़ी थाना शामगढ़

जप्त सामग्री का विवरण – 01. प्लास्टिक के 09 कट्टो मे भरा कुल 94 किलो 300 ग्राम डोडाचुरा किमती 188000

रुपये ।

02. एक सफेद रंग का पीकअप दुध टेंकर क्रमांक MP14GC2706 किमती 12 लाख रुपये

सराहनीय कार्य – उक्त सराहनीय कार्य मे निरीक्षक राजेन्द्र सिंह बघेल थाना प्रभारी सुवासरा . सउनि गेन्दाल पलासिया व गठीत टीम का विशेष योगदान रहा ।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}