मंदसौरमंदसौर जिला

भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक हेनरी डुनेंट का जन्म दिवस मनाया


मानव सेवा के लिए कार्य करती है भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी : श्री सिसौदिया

मंदसौर । आज इंटरनेशनल कमेटी ऑफ द रेड क्रॉस के संस्थापक हेनरी डुनेंट के जन्म की वर्षगांठ है । पहला ‘अंतर्राष्ट्रीय रेड क्रॉस दिवस’ 8 मई 1948 से मनाया जा रहा हैं ।
यह बात वरिष्ठ पत्रकार एवं जिला प्रेस क्लब के उपाध्यक्ष , पूर्व डायरेक्टर श्री प्रकाश सिसोदिया ने कही । इस अवसर पर भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी के संस्थापक हेनरी डुनेंट के चित्र पर पुष्पमाला पहनाई गई व उनका स्मरण किया गया ।
पूर्व डायरेक्टर श्री सिसोदिया ने कहा कि भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी एक स्वैच्छिक मानवीय संगठन है, जिसकी पूरे देश में 1200 से अधिक शाखाओं का नेटवर्क है, जो आपदाओं/आपात स्थितियों के समय राहत प्रदान करता है और कमजोर लोगों और समुदायों के स्वास्थ्य और देखभाल को बढ़ावा देता है। सिसोदिया ने कहा कि मानवता, निष्पक्षता, तटस्थता, स्वतंत्रता, स्वैच्छिक सेवा, एकता और सार्वभौमिकता  ये सात मूलभूत सिद्धांत एक नैतिक, परिचालन और भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी का संस्थागत ढांचा हैं ।
इस अवसर पर उपस्थित अभा पोरवाल युवा संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नरेंद्र उदिया एवं भाजपा नेता श्री दीपक मांदलिया बसई ने भी अपनी शुभकामनाएं दी । भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी स्थित कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के अवसर पर लेखपाल श्री पुरषोत्तम भट्ट,  वात्सल्य धाम प्रबंधक श्रीमती प्रियंका राजौरा, तनिष्का सिसोदिया, कपिल श्रीवास्तव रामप्रसाद पोरवाल,  गोरधन लाल राठौर मुकेश सोनी सहित कर्मचारी उपस्थित थे ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}