मंदसौरमध्यप्रदेश

MD ड्रग्स फैक्ट्री ASI यूसुफ मंसूरी के सरंक्षण में संचालित हो रही थी, तस्करों से पार्टनरशिप होने की जानकारी सामने आई!

  • -मामला:- CBN राजस्थान द्वारा मंदसौर जिले में 21 किलों एमडी ड्रग्स फैक्ट्री पकड़ने का
  • सब इंस्पेक्टर पूर्णिमा सिंह तो अनजान थी, असल खिलाड़ी तो ASI यूसुफ मंसूरी थे, ASI मंसूरी जहां भी जाते हैं कांड होता हैं*
  • -रतलाम जिले में भी विवादों में रहे सहायक उप निरीक्षक यूसुफ मंसूरी

सीबीएन कोटा की टीम ने मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के दलोदा थाना क्षेत्र के कचनारा चौकी के लसूड़िया ईला के पास MD ड्रग्स फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर बड़ा धमाका कर दिया। सीबीएन ने 21 किलो एमडी और 30 लीटर केमिकल जब्त के साथ उपकरण जब्त किए तथा मौके से दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। मंदसौर पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीना ने कचनारा चौकी प्रभारी पूर्णिमा सिंह, ASI यूसुफ मंसूरी, आरक्षक अर्जुन सिंह को सस्पेंड कर दिया, क्योंकि चौकी क्षेत्र में एमडी फैक्ट्री का संचालन होना और चोकी के पुलिसकर्मियों को पता तक नहीं था।

जैसे ही सस्पेंड किए जाने की खबर सामने आई और आदेश जारी हुआ तो कई खबरे सामने आई है। मास्टरमाइंड ASI यूसुफ मंसूरी को ही बताया जा रहा है, चौकी प्रभारी और आरक्षक दोनों बलि का बकरा बन गए। सूत्र बताते हैं कि ASI मंसूरी के संपर्क में गिरफ्तार दोनों तस्कर थे, मौटी रकम दी गई थी, यूसुफ मंसूरी की कॉल डिटेल निकाली जाए तो बड़ा खुलासा होगा, सूत्र तो यह भी बता रहे हैं कि ASI यूसुफ मंसूरी भी MD ड्रग्स फैक्ट्री में पार्टनर थे, लंबे समय से हिस्सेदारी बताई जा रही है, इस मामले में कई जानकारी सामने आई है, जिनकी बारीकी से जांच की जाए तो ASI का अहम रोल और हिस्सेदारी सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}