सामाजिकमंदसौर जिलासुवासरा

सुवासरा क्षेत्र के गांव जमुनिया में मालवीय मेहर परिवार में मृत्यु भोज की परंपरा को किया बंद जिसकी समाजजनों ने की सराहना

सुवासरा क्षेत्र के गांव जमुनिया में मालवीय मेहर परिवार में मृत्यु भोज की परंपरा को किया बंद जिसकी समाजजनों ने की सराहना

सुवासरा ।समता मूलक समाज संघर्ष समिति के पदाधिकारियों  द्वारा सुवासरा तहसील के ग्राम जमुनिया पहुंचकर विगत 28 अप्रैल को सड़क दुर्घटना में स्वर्गीय बंशीलाल सोलंकी मेहर के आकस्मिक परिनिर्वाण पर 08 मई को आयोजित दर्शाकर्म कार्यक्रम में शामिल होकर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की गई।

मदनलाल सोलंकी के सुपुत्र एवं राजू सोलंकी जिला खाद्य आपूर्ति अधिकारी जिला नीमच के अनुज तथा जगदीश सोलंकी एवं सुरेश सोलंकी द्वारा अपने बड़े भाई स्वर्गीय बंशीलाल सोलंकी के परिनिर्वाण उपरांत मृत्यु भोज जैसी सामाजिक कुरीति को बंद करने का साहसिक एवं सराहनीय निर्णय लिया गया इस निर्णय से समाज में एक सकारात्मक संदेश जाएगा तथा इस सामाजिक बुराई पर अंकुश लगाने में निश्चित रूप से सहायता मिलेगी साथ ही अन्य समाज एवं वर्ग भी इस कुरीति को समाप्त करने हेतु प्रेरित होंगे इस अवसर पर समता मूलक समाज संघर्ष समिति (SMS-3) जिला मन्दसौर के पदाधिकारियों द्वारा सोलंकी परिवार को मृत्यु भोज बंद अभियान के अंतर्गत संकल्प पत्र भेंट किया गया।

कार्यक्रम में समिति के जिला अध्यक्ष एफ. सी. चौहान भारतराम बालेचा राजू सूर्यवंशी मंत्री प्रकाश सूर्यवंशी पूर्व सरपंच बगदीराम बारोड मुकेश सूर्यवंशी उपसरपंच रामाखेड़ी श्याम सूर्यवंशी कुंडला समरथ सूर्यवंशी सरपंच दिलखुश कथिरिया देवेन्द्र सूर्यवंशी विनोद सूर्यवंशी सेमली काकड़ बालमुकुंद सूर्यवंशी बाबू मेघराज जवाहर लाल सुनार्थी विनोद कछावा शिवनारायण चौहान बोलिया मोहनलाल सूर्यवंशी धाकड़ पिपलिया कैलाश कथिरिया ऐरा जितेन्द्र बालेचा सुरेश कुमार बामनिया राहुल कछावा राजेश विक्रम सहित अनेक समाजजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}