भोपालमध्यप्रदेश

वारंट काटते-काटते उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी से प्यार हो गया खातुन और धर्मेंद्र ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई

वारंट काटते-काटते उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी से प्यार हो गया खातुन और धर्मेंद्र ने हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचाई

भोपाल- मध्य प्रदेश के सतना जेल में पदस्थ के एक सहायक जेलर को वारंट काटते-काटते उम्रकैद की सजा काट रहे कैदी से प्यार हो गया , प्यार इतना गहरा था कि प्रेमी कैदी को पाने के लिए सहायक जेलर फिरोजा खातून ने हर दीवारें तोड़ दीं , घरवालों के विरोध के बीच उन्होंने पूर्व कैदी धर्मेंद्र सिंह से हिंदू रीति-रिवाज से शादी रचा ली है , बजरंग दल के लोगों ने फिरोजा खातून का कन्यादान किया है।

दरअसल केंद्रीय जेल सतना में सहायक जेल अधीक्षक के पद पर पदस्थ मुस्लिम महिला अधिकारी फिरोजा खातून की मुलाकात ड्यूटी के दौरान धर्मेंद्र से हुई थी , जेल में महिला अधिकारी वारंट इंचार्ज थी , वहीं सजा काट रहा युवक वारंट का काम करता था , यहां दोनों के बीच पहले दोस्ती हुई , फिर प्यार परवान चढ़ा , दोनों ने परिवार और समाज की परवाह किए बिना हिंदू रीति-रिवाज से शादी करने का फैसला लिया , शादी पूरी तरह से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}