मंदसौरमंदसौर जिला

पानी की विद्युत मोटर की बॉडी में छुपाकर एमडी व अफीम कि तस्करी करते आरोपी इमरान को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

पानी की विद्युत मोटर की बॉडी में छुपाकर एमडी व अफीम कि तस्करी करते आरोपी इमरान को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार 

मंदसौर ।पुलिस अधीक्षक  श्री विनोद कुमार मीना के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मदंसोर श्री टी.एस. सिंह बघेल व नगर पुलिस अधीक्षक मंदसौर श्री जितेन्द्र सिंह भास्कर के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी कोतवाली श्री पुष्पेंद्र सिह राठौर के नेतृत्व में कार्यवाही करते हुये 50 लाख से अधिक की राशि के अवैध नशीले पदार्थ एमडी ड्रग व अफीम व तस्करी हेतु उपयोग करने वाले वाहन को जप्त कर 01 आरोपी को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है।

दिनांक 06 व 07 मई की रात्री को थाना शहर कोतवाली पुलिस को मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई की एक व्यक्ति स्कुटी को लेकर मंदसोर रेल्वे स्टेशन के पास स्कूटी से अवैध मादक पदार्थ अफीम व एमडी ड्रग्स की तस्करी करने आने वाला है। जिसके द्वारा चालाकी से पानी की मोटर में अवैध मादक पदार्थ को छुपाकर रखा गया है ताकि किसी भी व्यक्ति को उस पर शक न हो एवं तलाशी के दौरान भी अवैध मादक पदार्थ का पता न चल सके व आरोपी अपनी योजना में कामयाब होकर तस्करी करने मे सफल हो सके।

उक्त सूचना पर वैधानिक कार्यवाही करते हुये थाना शहर कोतवाली पुलिस द्वारा रेल्वे स्टेशन के पास मंदसौर से मुखबीर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति को अभिरक्षा मे लेकर वैधानिक कार्यवाही करते हुये नाम पता पूछा जिस पर आरोपी ने अपना नाम इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दावतखेडी मंदसौर का बताया। जिसकी तलाशी हेतु वैधानिक प्रक्रिया का पालन करते आरोपी के कब्जे से 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स व 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम तथा अपराध कारित करने मे उपयोग किया गया दो पहिया वाहन एवं अन्य सामग्री जप्त की गई एवं आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवली पर धारा 8/18,22,29 एनडीपीएस एक्ट का पंजीबद्ध किया जाकर अनुसंधान मे लिया गया है। प्रकरण में प्रारंभिक पूछताछ मे आरोपी द्वारा शहर मंदसौर के अनेक व्यक्तियो के उक्त अपराध मे संलिप्त होने की जानकारी दी है।

आरोपी का नाम- 01- इमरान पिता मीरगुल उर्फ बंटी पठान उम्र 25 साल निवासी ग्राम दावतखेडी मंदसौर

जप्त मश्रुका का नाम- 01- 500 ग्राम अवैध एमडी ड्रग्स किमत 50,00,000 रुपये, 500 ग्राम अवैध मादक पदार्थ

अफीम किमत 1,00,000 रुपये व एक स्कूटी वाहन व मोबाईल 70,000 एंवं विद्युत मशीन 2,000 रुपये  कुल जप्त मश्रुका 51,72,000 रुपये.

सराहनीय कार्य- निरीक्षक पुष्पेन्द्र सिंह राठौर थाना प्रभारी कोतवाली व थाना शहर कोतवाली मदंसौर की पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}