मंदसौरमध्यप्रदेश

समाचार मध्यप्रदेश मंदसौर 07 मई 2026 गुरुवार

मंशापूर्ण महादेव मंदिर सूर्याखेड़ा में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन

सीतामऊ। समीपस्थ ग्राम सूर्याखेड़ा में श्री मंशापूर्ण महादेव मंदिर पर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 06 में बुधवार से 10 में रविवार तक प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव महोत्सव का पूर्णाहुति के साथ आयोजन का समापन होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार श्री शिव समिति व ग्राम वासियों के सहयोग से यज्ञाचार्य पंडित गोपाल जी शर्मा गुर्जर बरडिया के द्वारा 6 मई बुधवार को भव्य कलश यात्रा मंडप अभिषेक हवन के साथ प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का शुभारंभ किया गया। 07 मई गुरुवार को पूजन, हवन, अभिषेक मूर्ति न्यास एवं जलाधिवास 08 मई शुक्रवार को पूष्पाधिवास, फलाधिवास हवन पूजन 09 मई शनिवार को गंधाधिवास, महाअभिषेक नगर भ्रमण शोभायात्रा (सायं. 5 बजे) शय्याविवास, तथा 10 मई रविवार को प्राण प्रतिष्ठा एवं कलश स्थापना (प्रातः 8 बजे) पूर्णाहूति एवं महाप्रसादी प्रात: 9 बजे से कि जायेगा।महोत्सव के दौरान प्रतिदिन रात्रि में कथा, प्रवचन एवं सुंदरकाण्ड का आयोजन किया जाएगा।

===========

नेशनल लोक अदालत 9 मई को होगी आयोजित

प्रचार-रथ को हरि झंडी दिखाकर किया रवाना

मंदसौर 6 मई 26 / मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार तथा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (NALSA) के मार्गदर्शन में 9 मई को आयोजित होने वाली नेशनल लोक अदालत के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु माननीय श्री अनीष कुमार मिश्रा, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मंदसौर द्वारा हरी झण्डी दिखाकर प्रचार-रथ को रवाना किया गया।

उक्त प्रचार-रथ के माध्यम से जिले के सुदूर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर आमजन को नेशनल लोक अदालत के आयोजन, उसकी उपयोगिता एवं लाभों के संबंध में जागरूक किया जाएगा। लोक अदालत के माध्यम से बैंक ऋण प्रकरण, विद्युत बिल विवाद, मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, पारिवारिक एवं वैवाहिक विवाद, राजीनामा योग्य आपराधिक प्रकरण तथा अन्य सिविल प्रकरणों का आपसी सहमति से त्वरित एवं सरल निराकरण किया जाता है।

नेशनल लोक अदालत के माध्यम से न केवल समय एवं धन की बचत होती है, बल्कि पक्षकारों के मध्य आपसी सौहार्द भी बना रहता है। अतः आमजन से अपील की जाती है कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने प्रकरणों का निराकरण लोक अदालत के माध्यम से कराकर इस अवसर का लाभ उठाएं।

इस अवसर पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, श्री सुधीर सिंह निगवाल, विद्युत विभाग के अधिकारीगण, अधिवक्तागण एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

============

जिला कोषालय अधिकारी कार्यालय द्वारा वाहन ( स्विफ्ट डिजायर ) किराये पर लेने हेतु निविदाएं 8 मई तक आमंत्रित

मंदसौर 6 मई 26 / वरिष्‍ठ कोषालय अधिकारी द्वारा बताया गया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 हेतु जिले में कार्यालय जिला कोषालय अधिकारी जिला मंदसौर हेतु 01 वाहन टैक्सी ( स्विफ्ट डिजायर ) कोटे में अतिरिक्त क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय से रजिर्स्टड वाहन किराये पर लिये जाने हेतु सीलबंद निविदाएं फर्मो / संस्थाओं / व्यक्तियों से निर्धारत प्रपत्र में 8 मई 2026 दोहपर 01:00 बजे तक कार्यालय जिला कोषालय जिला मंदसौर में आमंत्रित की जाती है।

उक्त प्राप्त निविदाएं उसी दिन 8 मई 2026 को समय अपरान्ह 04:00 बजे जिला कोषालय कार्यालय सुशासन भवन पार्ट ब मंदसौर के जिला कोषालय अधिकारी के कक्ष में उपस्थित निविदाकारों के समक्ष खोली जावेगी।

अधिक जानकारी के लिए जिला कोषालय कार्यालय मंदसौर पर संपर्क करें।

================

नेशनल लोक अदालत में विद्युत प्रकरणों में मिलेगी छूट

मंदसौर 6 मई 26 / म.प्र. पश्चिस क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड, मंदसौर वृत्त के अधीक्षण यंत्री श्री योगेश आठनेरे ने बताया कि 9 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत आयोजित की जा रही है। इस लोक अदालत में मंदसौर/ मल्हारगढ़/सीतामऊ संभाग के अन्तर्गत लंबित प्रकरणों का विशेष न्यायालय मंदसौर में एवं गरोठ एवं भानपुरा तहसील न्यायालयों में लंबित विद्युतीय न्यायालयीन प्रकरणों का एवं अन्य अनियमितताओं के प्रकरणों तथा मुकदमा पूर्व प्रकरणों का निराकरण किया जाएगा।

कंपनी द्वारा दी जाने वाली छूटें कंपनी की ओर से विद्युत अधिनियम 2003 के अंतर्गत न्यायालयों में लंबित प्रकरणों एवं मुकदमा पूर्व प्रकरणों के निराकरण के लिये निम्नदाव श्रेणी के समस्त घरेलू समस्त कृषि 5 किलोवॉट भार तक के गैर घरेलू, 10 एच.पी. भार तक के औद्योगिक उपभोक्ताओं को सम्पूर्ण निर्धारण राशि का एक मुश्त भुगतान किये जाने पर निम्नानुसार छूट प्रदान की जावेगी –

धारा 135 (विद्युत चोरी प्रकरणों) हेतु :

प्री-लिटिगेशन स्तर पर आंकलित सिविल दायित्व की राशि पर 30% छूट, व्याज पर 100% छूट।

लिटिगेशन स्तर पर आंकलित सिविल दायित्व की राशिपर 20% छूट, ब्याज पर 100% छूट।

उपभोक्ताओं की सुविधा हेतु जिला न्यायालय परिसर मंदसौर एवं तहसील न्यायालय गरोठ व भानपुरा में कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहेंगे, जो समझौता वार्ता कर छूट का लाभ दिलाने में सहयोग प्रदान करेंगे।

अधीक्षण यंत्री श्री आठनेरे ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे 9 मई 2026 को नेशनल लोक अदालत में उपस्थित होकर कंपनी द्वारा प्रदान की जा रही छूट एवं राहत योजनाओं का लाभ ले और न्यायालयीन प्रक्रिया से शीघ्र छुटकारा प्राप्त करें।

विद्युत अधिनियम 2003 अन्तर्गत विद्युत चोरी के प्रकरणों में 3 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है।

=============

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति वर्ष 2026-27 हेतु MPTAAS पोर्टल प्रारंभ

पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए 31 मई तक आवेदन करें

मंदसौर 6 मई 26 / पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग सहायक संचालक द्वारा बताया गया कि वर्ष 2026-27 के लिए पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के नवीन एवं नवीनीकरण आवेदन हेतु MPTAAS पोर्टल प्रारंभ हो चुका है। पिछड़ा वर्ग पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति 2026-27 के लिए 31 मई तक आवेदन कर सकते हैं।

जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों को निर्देशित किया गया है कि उनकी संस्था में अध्ययनरत पात्र नवीनीकरण विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति आवेदन MPTAAS पोर्टल पर समय पर प्रस्तुत कराए जाएं। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि विद्यार्थियों को आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की कठिनाई न हो एवं सभी पात्र विद्यार्थियों को योजना का पूर्ण लाभ प्राप्त हो सके।

==================

नेशनल लोक अदालत में बीएसएनएल के प्रकरणों में 10 से 50 प्रतिशत तक की मिलेगी विशेष छूट

9 मई को आयोजित होगी नेशनल लोक अदालत

मंदसौर 6 मई 26 / भारत संचार निगम लिमिटेड मंदसौर के लेखाधिकारी द्वारा बताया गया कि 9 मई 2026 को मध्य प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर द्वारा सभी तहसील एवं जिला न्यायालयों में नेशनल नोक अदालत का आयोजन किया गया है, जिसमे आपसी समझोते के आधार पर प्रकरणों का निराकरण किया जावेगा।

इसी तारतम्य में भारत संचार निगम लिमिटेड मंदसोर ने भी अपनी राजस्व की लंबित राशि से सम्बंधित लगभग 332 प्रकरणों को मंदसोर, नारायणगढ़, भानपुरा एवं गरोठ न्यायालयों में प्रस्तुत किया है।

नेशनन लोक अदालत 9 मई 2026 में प्रस्तुत किये जाने वाले प्रिलिटिगेशन प्रकरणों के लिए मंदसोर, नारायणगढ़, भानपुरा एवं गरोठ के न्यायालयों में सम्बंधित खंडपीठ के पीठासीन अधिकारी के समक्ष उपस्थित होकर प्रकरणों का निराकण किया जावेगा।

भारत संचार निगम लिमिटेड ने नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए विशेष छूट का प्रावधान रखा है। उपभोक्ता अपनी सुविधा के अनुसार प्रकरण के निराकरण के लिए बी. एस. एन. एल. के कार्यालय में 9 मई 2026 के पूर्व भी सम्पर्क कर छूट का फायदा उठा सकते है।

दूरभाष/मोबाईल/एफ. टी.टी.एच. के लंबित राशि के प्रकरणों से सम्बंधित उपभोक्ता से बी. एस. एन. एल. आपसी समझोते से 10% से 50% तक छूट का लाभ लेकर प्रकरण निपटाने की अपील करता है।

============

पुलिस जवानों को देखकर कंजर ट्रेक्टर छोड़ भाग गए

सीतामऊ -थाना क्षेत्र के ग्राम खेता खेड़ा चौकी पुलिस की सूझबूझ से कंजर ट्रैक्टर छोड़ भागे ट्रैक्टर चौकी पर खड़ा*बताया जा रहा हे कि कंजर बेटीखेड़ी गांव से रामलाल जी जाट का यह ट्रेक्टर चोरी कर ले जा रहे थे। तभी रात को खेता खेड़ा में तैनात sf के जवानों से उनका सामना हुआ ओर पुलिस जवानों को देखकर कंजर ट्रेक्टर छोड़ भाग गए।

==============

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}