खेल-स्वास्थ्यदलौदामंदसौर जिला
दलौदा में जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन बनी विजेता

दलौदा में जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता संपन्न, मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन बनी विजेता

मन्दसौर। दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी और खेल एवं युवा कल्याण विभाग मंदसौर के संयुक्त तत्वाधान में प्रथम जिला स्तरीय महिला वॉलीबॉल प्रतियोगिता अटल बिहारी खेल परिसर दलौदा में आयोजित की गई, प्रतियोगिता के शुभारंभ के मुख्य अतिथि के रूप पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री विकास सुराणा, दलौदा पीजी कॉलेज के जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष श्री हेमंत धनोतिया, मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेंद्र सिंह चौहान और मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के सचिव श्री त्रिभुवन कविश्वर आदि उपस्थित थे, अतिथियों का स्वागत एंब्रोम्ज वॉल्टर, अभिषेक सेठिया ,चंदन शर्मा, अर्जुन मौर्य, पंकज मालवीय, और सभी टीमों के कप्तानों ने किया, जिसमें मंदसौर जिले की चार टीमों मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन, पीजी कॉलेज मंदसौर, दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी, मंदसौर रॉयल गर्ल्स, आदि ने भाग लिया, प्रतियोगिता के सभी मैच लीग पद्धति द्वारा खेले गए, प्रतियोगिता का फाइनल मैच में मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन वर्सेस मंदसौर पीजी कॉलेज के बीच खेला गया, जिसमें मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन विजेता रही और मंदसौर पीजी कॉलेज उपविजेता रही एवं तीसरा स्थान दलौदा स्पोर्ट्स एकेडमी रही है प्रतियोगिता के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी रंजना कैथवास, बेस्ट सेटर खुशी ग्वाला, बेस्ट अटैकर निशा वाघेला, बेस्ट लिब्रो माही राठौड़, को ट्रॉफी से सम्मानित किया गया , प्रतियोगिता के समापन अवसर के रूप में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी बलराम पाटीदार, मंदसौर वार्ड क्र.39 की पार्षद श्रीमती भारती पाटीदार, समाजसेवी श्रीमती रोशनी पाटीदार, थाना प्रभारी कचनारा श्रीमती पूर्णिमा सिंह, रिछालाल मुंह के सरपंच श्री मधुसूदन पाटीदार आदि उपस्थित थे, अतिथियों के स्वागत की पश्चात ,विजेता टीम को 2100 रुपए व ट्रॉफी और उपविजेता टीम को 1100 रुपए व ट्रॉफी एवं सभी खिलाड़ियों को मेडल से सम्मानित किया गया, यह जानकारी मंदसौर जिला वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोच श्री अभिषेक सेठिया ने दी।



