सेवामंदसौरमंदसौर जिला
शिवना शुद्धिकरण के 104वे दिन: रविवार को शिवना प्रदूषण मुक्ति अभियान में नदी से 3 ट्राली कचरा निकाला गया

विधायक जैन ने कहा शिवना नदी को प्रदूषित करने वाले बनेंगे पाप के भागी
मंदसौर । आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 104वें दिन श्रमदानियों ने पूरे उत्साह के साथ श्रमदान में भाग लिया । इस दौरान नदी में जमी हुई गंदगी और प्लास्टिक कचरे को बाहर निकाला गया जो लंबे समय से जल को दूषित कर रहा था । इसके साथ ही नदी किनारे फैली कटीली झाड़ियां और गाजर घास को भी साफ किया गया । ये झाड़ियां केवल नदी के प्राकृतिक सौंदर्य को ही नुकसान नहीं पहुंचा रही थीं बल्कि आसपास के वातावरण को भी प्रभावित कर रही थीं । नदी में जमा कचरे के कारण पानी की शुद्धता लगातार कम हो रही थी, जिससे पर्यावरण और जीव-जंतुओं पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा था ।इस अवसर पर लोकप्रिय विधायक श्री विपिन जैन ने कहा कि सभी श्रमदानियों के सामूहिक प्रयास से हम शिवना को पूर्ण स्वच्छ करके रहेंगे । शिवना नदी को प्रदूषित करने वाले पाप के भागी बनेंगे ।श्री जेन ने आगे कहा कि इस अभियान में सामूहिक रूप से आए समाजजन के लोगों के साथ साथ महिलाओं,युवाओं और बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जो समाज में जागरूकता और जिम्मेदारी का प्रतीक है । श्री जैन ने सभी मंदसौर वासियों से आहवान किया कि शिवना शुद्धिकरण अभियान में प्रतिदिन प्रातः 7 से 9 बजे के बीच श्रमदान करने जरूर पधारे ।
आज शिवना शुद्धिकरण अभियान के 104वे दिन श्रमदान करने वालों में सर्वश्री विधायक विपिन जैन साथ ही कई समाज से आए समाजजन में नागर ब्राह्मण समाज से बाबूलाल नागर,गोविंद नागर, मोहन नागर,मोहन नागर, डॉ राजेंद्र नागर, योगेंद्र नागर, बालकृष्ण नागर सिंधी समाज से आए सर्वश्री वासुदेव सेवानी,दृष्टानंद नैनवानी राजेश चाहूजा,लक्ष्मण मेघनानी,कैलाश मेघनानी, मनोज सेवानी,भगवान दास वासवानी,समाज सेवियों में सर्वश्री हेमराज खाबिया,रमेश सोनी,भंवरलाल प्रजापत,सत्येंद्र सिंह सोम,राकेश जैन पिंटू,सुरेंद्र कुमार रामावत,नमन पालीवाल,पंकज जैन,गर्विश रामनानी,विक्रमसिंह चंद्रावत,गौरव जैन,अमलावद गांव से कैलाश कुमावत,मनीष मीणा ,महिला नेत्रीयों में इष्टा भाचावत,अनीता भदोरिया,प्रमिला पंवार,दीपा दादवानी ,नेहल तिवारी,कशिश भटनागर,दीपाली पोरवाल, गीताली पोरवाल, शैली पोरवाल, निवेदिता कुमावत कांग्रेसजन मे सर्वश्री तरूण खिंची,दिलीप देवड़ा,संजय सोनी,मनोहर नाहटा,अभिषेक पाटीदार,खलील पठान,संजय नाहर,राजनारायण लाड़,विकास दशोरा,रमेश ब्रिजवानी,विश्वास दुबे,पंकज जोशी,अजय सोनी,अकरम खान,महेश गुप्ता,सादिक गोरी,आमीन खान,सुभाष जैन,साबिर इलेक्ट्रिशियन,राकेश सेन, रघुवीर सिंह भाटी,बाबूभाई सब्जी फ़रोश,गणपत कुमावत, गणपत राठौर, गगन माली,शैलेश माली,अशोक राव,श्याम गिरी,राहुल तिवारी, नितनेस बसेर,अमृत सोलंकी,कैलाश गोंदी,दुर्गेश चंदेल,महेश माली,सुनील मेहता,कैलाश टेलर,दीपक लाड़,ऋषिराज लाड़ ,गोपाल बंजारा, कनिष्क सोनी,आदि श्रमदान में उपस्थित रहे ।


