मंदसौरमध्यप्रदेश

संघ शिक्षा वर्ग मालवा प्रांत विद्यार्थी शिक्षा वर्ग की तैयारी को लेकर भूमिपूजन सम्पन्न

संघ शिक्षा वर्ग मालवा प्रांत विद्यार्थी शिक्षा वर्ग की तैयारी को लेकर भूमिपूजन सम्पन्न

 मंदसौर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मालवा प्रांत स्तरीय संघ शिक्षा वर्ग के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में वर्ग स्थल का भूमि पूजन रविवार को विधि-विधान से संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विभाग कार्यवाह रामेश्वर धाकड़, जिला संघ चालक दशरथ सिंह झाला, जिला कार्यवाह सुखदेव ठन्ना सहित जिला एवं नगर टोली के कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। सभी के सहयोग से भूमि पूजन कार्यक्रम सम्पन्न किया गया।
जानकारी के अनुसार, मंदसौर में आयोजित होने वाले प्रथम वर्ष संघ शिक्षा वर्ग में मालवा प्रांत के 28 जिलों से करीब 400 स्वयंसेवक प्रशिक्षण प्राप्त करने पहुंचेंगे। यह वर्ग स्वयंसेवकों के बौद्धिक, शारीरिक और संगठनात्मक विकास के उद्देश्य से आयोजित किया जा रहा है।
संघ शिक्षा वर्ग का आयोजन संजीत रोड स्थित सैनिक विद्यालय परिसर में किया जाएगा। यह वर्ग 16 मई 2026 से प्रारंभ होकर 1 जून 2026 तक चलेगा। आयोजन को लेकर संघ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं द्वारा व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}