रोजगारमंदसौरमध्यप्रदेश

सेना एवं पुलिस भर्ती हेतु 45 दिवसीय प्रशिक्षण 11 मई तक आवेदन आमंत्रित

शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026-

सेना एवं पुलिस भर्ती हेतु 45 दिवसीय प्रशिक्षण 11 मई तक आवेदन आमंत्रित

मंदसौर 3 मई 26 / पिछड़ा वर्ग तथा अल्‍पसंख्‍यक कल्‍याण सहायक संचालक द्वारा बताया गया कि पिछड़ा वर्ग के युवाओं को सैन्य बल, पुलिस एवं अन्य समकक्ष सुरक्षा बलों में भर्ती हेतु सक्षम बनाने के उद्देश्य से मध्यप्रदेश शासन द्वारा ‘शौर्य संकल्प प्रशिक्षण योजना 2026’ शुरू की गई है। मंदसौर जिले के पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों के लिए इस 45 दिवसीय निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण हेतु आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं।

योजना की प्रमुख विशेषताएं:

नि:शुल्क सुविधाएं: चयनित अभ्यर्थियों को रहने, भोजन एवं शिक्षण सामग्री की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी।

शिष्यवृत्तिः प्रशिक्षण अवधि के दौरान नियमानुसार शिष्यवृत्ति (Stipend) का भुगतान बैंक खाते में किया जाएगा।

विशेष प्रशिक्षणः शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा हेतु अनुभवी ट्रेनर्स द्वारा मार्गदर्शन दिया जाएगा।

पात्रता:

श्रेणी: मध्यप्रदेश का मूल निवासी एवं अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC – नॉन क्रीमीलेयर)।

शारीरिक मापदण्डः न्यूनतम ऊँचाई पुरुष 168 सेमी, महिला 155 सेमी।

आयुः संबंधित भर्ती एजेंसी के मापदण्डों के अनुसार।

चयन प्रक्रिया 12वीं के अंकों की मेरिट एवं जिला स्तरीय चयन समिति के निर्णयानुसार संपन्न होगी

आवेदन की प्रक्रिया पुर्णत: ऑफलाइन एवं नि:शुल्‍क रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन प्रारूप विभागीय वेबसाइट www.bcwelfare.mp.gov.in एवं कार्यालय पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग मंदसौर से प्राप्त कर सकते हैं। पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन समस्त दस्तावेजों सहित 11 मई 2026 को शाम 6:00 बजे तक कार्यालय सहायक संचालक, पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण, कक्ष क्र. 315, द्वितीय तल, सुशासन भवन, लाड़ली लक्ष्मी पथ, मंदसौर – 458001 पर जमा किए जा सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon
Whatsapp
ज्वॉइन करें
site-below-footer-wrap[data-section="section-below-footer-builder"] { margin-bottom: 40px;}